मैनपुरी का रण जीत कर डिंपल ने दी तीखी प्रतिक्रिया : बोलीं-बीजेपी के हाथों यूपी आगे नहीं बढ़ सकता, प्रदेश की जनता ने दिया जवाब

UPT | डिंपल यादव

Jun 06, 2024 02:33

सपा मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। डिंपल ने कहा कि बीजेपी के हाथों प्रदेश का विकास नहीं हो सकता है। चुनाव परिणाम इसकी गवाही दे रहे हैं।

Kanpur News : लोकसभा चुनाव 2024 में समाजवादी पार्टी के प्रदर्शन से बड़े—बड़े राजनीतिक पंडित भी हैरान हैं। सपा ने यूपी में 37 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया है। बुधवार को डिंपल यादव की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में यूपी के परिणामों ने साबित कर दिया है कि बीजेपी के हाथों प्रदेश आगे नहीं बढ़ सकता है। यूपी की जनता ने बीजेपी को नकार दिया है।

डिंपल यादव ने मैनपुरी चुनाव दो लाख से ज्यादा वोटों से जीता है। इस जीत से डिंपल उत्साहित हैं। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि चुनाव में रोजगार, मंहगाई, बेरोजगारी, किसान, बिजली के मुद्दे थे। प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़े हैं। प्रदेश के मुखिया की दूरगामी सोंच नहीं है। यूपी के लोग समझ चुके हैं कि बीजेपी के हाथों प्रदेश आगे नहीं बढ़ सकता है।

गठबंधन ने किया शानदार प्रदर्शन
इंडिया गठबंधन की सरकार बनने को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि गठबंधन मजबूत स्थि​ति में है। इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। यह नेताओं पर निर्भर करता है कि किस तरह से तालमेल बैठाते हैं। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि इसपर मैं कुछ नहीं सकती हूं। यह तो आने वाला समय बताएगा।

सपा को मिली 37 सीटें
सपा ने यूपी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 37 लोकसभा सीटें जीती हैं। सपा का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। वहीं, कांग्रेस ने भी यूपी में 6 सीटे जीती हैं। वहीं, लोकसभा चुनाव 2014-2019 में बीजेपी शानदार प्रदर्शन किया था। बीजेपी को इस चुनाव में 33 सीटें मिली हैं। मैनपुरी में डिंपल यादव ने जयवीर सिंह ठाकुर को 2,21,639 वोटों से हराया है। 

Also Read