Kanpur News : कानपुर को कांग्रेस मुक्त बनाएंगे अजय कपूर, तीन हजार कार्यकर्ताओं को भाजपा में कराएंगे शामिल

UPT | बीजेपी नेता अजय कपूर

Apr 12, 2024 18:44

कांग्रेस छोड़ बीजेपी ज्वाइन करने वाले अजय कपूर कांग्रेस पार्टी के लिए सबसे बड़ी मुसीबत बन गए हैं। उन्होंने कानपुर को कांग्रेस मुक्त करने का संकल्प ले लिया है। 13 अप्रैल को तीन हजार कार्यकर्ता बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

Kanpur News: लोकसभा चुनाव 2024 से राजनीतिक पार्टियों के बीच भगदड़ मची हुई है। दलबदलू नेताओं और कार्यकर्ताओं का एक पार्टी से दूसरी पार्टी में जाने का सिलसिला लगातार जारी है। कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल होने वाले पूर्व विधायक अजय कपूर कांग्रेस पार्टी के लिए मुसीबत बन गए हैं। अजय कपूर जब पार्टी में भितरघात करते थे। उन्होंने जब पार्टी छोड़ दी, तो कानपुर को कांग्रेस मुक्त करने का संकल्प ले लिया है। अजय कपूर ने दावा किया है कि कानपुर से तीन लोगों को बीजेपी की सदस्यता दिलाएंगे।  

अजय कपूर कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता थे। अजय कपूर कांग्रेस पार्टी से तीन बार विधायक रह चुके हैं। उन्होंने बीते मार्च के महीने में दिल्ली स्थित कार्यालय में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। अजक कपूर ने बीते 8 अप्रैल को लखनऊ में छह पार्षदों और दो पूर्व विधानसभा प्रत्याशियों समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं को बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कराई थी।

विपक्ष अपनी जमानत नहीं बचा पाएगा
अजय कपूर कुछ दिनों पहले कांग्रेस का झंडा बुलंद कर रहे थे। लेकिन पार्टी को छोड़ने के बाद कांग्रेस के लिए बड़ा सिरदर्द बन गए हैं। अजय कपूर कांग्रेस मुक्त की बात करने लगे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी कानपुर सीट बड़े मार्जन से जीत रही है। विपक्ष अपनी जमानत तक नहीं बचा पाएगा। यह मेरी अग्नि परीक्षा है।

तीन हजार कार्यकर्ता बीजेपी में होंगे शामिल
अजय कपूर ने कहा ​कि शास्त्री नगर स्थित एस्सेल पैलेस गेस्ट हाउस में कांग्रेस समेत दूसरे दलों के तीन हजार कार्यकर्ता बीजेपी की सदस्यता लेंगे। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष और कानपुर—बुंदेलखंड अध्यक्ष प्रकाश पाल समेत संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
 

Also Read