UP News : प्रो. रामगोपाल यादव बोले-एलन मस्क दुनिया की सबसे बड़ी टेक्नोलॉजी के मालिक हैं, भारत में भी वैलेट पेपर से होने चाहिए चुनाव

UPT | प्रो. रामगोपाल यादव।

Jun 18, 2024 00:18

एलन मास्क ने ईवीएम पर सवाल उठाए हैं। जिसे लेकर देश की राजनीति गरमा गई है। राहुल गांधी ने ईवीएम को ब्लैक बॉक्स बताया है। राहुल गांधी के बयान का प्रो. रामगोपाल यादव ने समर्थन किया है।

Etawah News : देश में लोकसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। नई सरकार का सपथ ग्रहण समारोह भी हो चुका है। लेकिन ईवीएम पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। एलन मस्क ने ईवीएम के मुद्दे को एक बार फिर से हवा देदी है। ईवीएम को लेकर एलन मस्क द्वारा की टिप्पणी से देश की राजनीति में भूचाल आ गया है। एलन मस्क ने कहा था कि ईवीएम हैक हो सकती है। इसके बाद राहुल गांधी ने ईवीएम को ब्लैक बॉक्स बताया था। सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. राम गोपाल ने भी एलन मस्क और राहुल गांधी के बयान का समर्थन किया है।

रामगोपाल यादव ने कहा कि एलन मस्क ने कहा है कि ईवीएम हैक की जा सकती है, मतलब की जा सकती है। एलन मस्क से बड़ा टेक्नीशियन नहीं है। जिसके पास ट्वीटर है, वह दुनिया की सबसे बड़ी टेक्नोलॉजी का मालिक है। जब वह कहता है कि ईवीएम हैक हो सकती है, उसमे डाटा फीड किया जा सकता है। हमारा संदेश ईवीएम को लेकर सही था। इस लिए हम लोग पहले से कहते आए हैं कि ईवीएम की जगह वैलेट पेपर से चुनाव होने चाहिए।

भारत में वैलेट पेपर से होने चाहिए चुनाव
अमेरिका, यूके, जर्मनी, जापान जैसे सभी विकसित देश ईवीएम से वोटिंग नहीं कराते हैं। ​सभी विकसित देशों में वैलेट पेपर से वोटिंग होती है, तो भारत में क्यों नहीं हो सकती है। इटावा में मीडिया कर्मियों से बात करते हुए, उन्होंने ईद उल अजहा की मुबा​रकबाद दी। ईद प्रेम और भाई चारे का त्योहार है। जो बली चढ़ाते हैं, वो परंपरा है कि उसका एक निश्चित हिस्सा लोगों को दिया जाना चहिए। इससे जो लोगों के मन में उदारता का विस्तार होता है।

करहल सीट ​अखिलेश की है
उन्होंने कहा कि इस मौके पर मैं सभी लोगों को चाहे हिंदू हो, मुस्लिम हो, सिख हो या फिर इसाई हो दिली मुबारकबाद देता हूं। ईश्वर से और अल्लाह ताला से कामना करता हूं कि देश में अमन चेन और शांति बनी रहे। करहल विधानसभा सीट पर प्रत्याशी को लेकर कहा कि यह सीट अखिलेश की है। करहल विधानसभा सीट मैनपुरी लोकसभा सीट का हिस्सा है। 

Also Read