Yadav Family: यादव परिवार की सबसे बड़ी जीत डिंपल यादव के नाम हुई दर्ज, सपा के सांसदों पर भी पड़ी भारी

UPT | डिंपल यादव

Jun 07, 2024 14:15

समाजवादी पार्टी और यादव परिवार में डिंपल ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। वहीं, अखिलेश यादव दूसरे नबंर रहे। यादव परिवार में धर्मेंद्र यादव जीत के आकड़ों में तीसरे नंबर पर रहे। 

Etawah News: लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया है। सपा मुखिया अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा ने एतिहासिक कामयाबी हासिल की है। ​अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव पूरे सैफई परिवार के साथ ही साथ सपा के अन्य सांसदों पर भी भारी पड़ी हैं। यादव परिवार की सबसे बड़ी जीत डिंपल यादव के नाम पर दर्ज है। उन्होंने मैनपुरी लोकसभा सीट दो लाख से ज्यादा वोटों से जीती हैं।

कन्नौज से दो बार की सांसद रहीं डिंपल यादव मैनपुरी लोकसभा से जनप्रतिनिधी हैं। डिंपल यादव मैनपुरी सीट से दूसरी बार चुनाव जीती हैं। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में डिंपल यादव पहली जीत दर्ज की थी। इसके बाद लोकसभा चुनाव 2024 में डिंपल यादव ने जीत के सभी रेकॉर्ड तोड़ दिए।

दूसरे नंबर पर रहे अखिलेश यादव
डिंपल यादव ने परिवार और पार्टी में सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। वहीं, अखिलेश यादव ने कन्नौज में 1,70,922 वोटों से जीते हैं। डिंपल यादव के बाद अखिलेश यादव परिवार और पार्टी में दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। परिवार में धर्मेंद्र यादव तीसरे नंबर पर रहे। मैनपुरी और बदायूं के बाद धर्मेंद्र यादव आजमगढ़ से चुनाव जीते हैं। उनकी जीत का अंतर 1,61,035 है।

चौथे नंबर पर रहे अक्षय यादव
फिरोजाबाद से दूसरी बार सांसद बने अक्षय यादव की जीत का अंतर 79312 वोटों का रहा। अक्षय परिवार में चौ​थे नंबर पर रहे। वहीं, बदायूं से पहली बार सांसद बने शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव की जीत का अंतर 35,667 वोटों से रहा। आदित्य यादव पांचवे स्थान पर रहे।
 

Also Read