Kanpur News : फर्रूखाबाद में कीर्तन के बीच चल रहा था धर्मांतरण का खेल, हिंदूवादी संगठन ने किया पर्दाफाश

UPT | मेरापुर थाना

Apr 08, 2024 19:18

फर्रूखाबाद में झाड़-फूंक और कीर्तन की आड़ में धर्म परिवर्तन का खेल चल रहा था। हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर तीन लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है।

Kanpur News: यूपी के फर्रूखाबाद में एक हैरान करने वाली घटना आई है। फर्रूखाबाद में गरीब परिवारों को नौकरी और 50 हजार कैश देने का झांसा देकर धर्मांतरण का खेल चल रहा था। गांव में भजन कीर्तन की आड़ में 12 महिलाओं और सात पुरूषों को धार्मिक किताबों के जरिए धर्म की जानकारी दी जा रही थी। जब इसकी भनक हिंदूवादी संगठन को हुई, तो मौके पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने तीन लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है।

मेरापुर थाना क्षेत्र स्थित कुरार गांव के मकान में धर्मांतरण की जानकारी आरएसएस जिला धर्म जागरण प्रमुख को मिली थी। धर्म जागरण प्रमुख दिनेश सिंह तोमर, सह धार्मिक प्रमुख सर्वेश शुक्ला अपने सहयोगियों के साथ गांव स्थित मकान में पहुंच गए। उस मकान में महिलाओं, बच्चों के साथ पुरूष मिले थे। उनके साथ तीन अन्य लोग भी मौजूद थे। मकान में पुरूषों और बच्चों को बाइबिल का पाठ कराया जा रहा था। सबसे ज्यादा हैरानी की बात है कि इस मौके पर एक तरफ ढ़ोलक और संकीर्तन का पाठ भी चल रहा था।

आर्थिक प्रलोभन देकर धर्मांतरण का खेल
हिंदूवादी संगठन के लोग जब पहुंचे, तो गांव में हड़कंप मच गया। मकान में मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। पकड़े गए लोगों में एक कौशांबी निवासी मेरापुर इंटर कॉलेज का शिक्षक है। धर्म जागरण प्रमुख दिनेश सिंह तोमर ने पुलिस को बताया कि एक साल में बड़ी संख्या में गरीब परिवारों का धर्मांतरण कराया गया है। गरीब परिवारों को नौकरी और 50 हजार का प्रलोभन दिया जाता था। आर्थिक प्रलोभन में फंस कर गरीब परिवार इनके झांसे में आ रहे हैं।

पुलिस जांच में जुटी
मेरापुर थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह के मुताबिक सूचना पर गांव गए थे। वहां पर मौजूद महिलाओं ने झांड़-फूंक कराने की बात बता रहे थे। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
 

Also Read