Kanpur News : यूपी में एक अप्रैल से नौ टोल प्लाजा के बढ़ेंगे दाम, जेबें होंगी हल्की

UPT | file photo

Mar 30, 2024 09:00

यूपी में एक अप्रैल से 09 टोल प्लाजा में इजाफा करने जा रहा है। सड़क एवं परिवहन मंत्रालय से मंजूरी के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) एक अप्रैल से टोल टैक्स की दरों में इजाफा करने जा रहा है।

Kanpur News : यूपी में अगर आप हाईवे का सफर कर रहे है, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। एक अप्रैल से कानपुर-इटावा हाईवे स्थित बाराजोड़, अनंतराम टोल, हमीरपुर हाईवे स्थित अलियापुर टोल प्लाजा, महोबा स्थित खन्ना, कानपुर-झांसी हाईवे स्थित उसाका, फतेहपुर हाईवे पर बढ़ौरी व कटोघन टोल प्लाजा, अलीगढ़ हाईवे के कंठी नवादा टोल प्लाजा व उन्नाव-लालगंज फोरलेन पर स्थित अकवाबाद टोल प्लाजा के दामों में बढ़ोतरी होगी। राहगीरों को सबसे ज्यादा जेब फतेहपुर हाईवे पर स्थित बढ़ौरी व कटोघन टोल प्लाजा पर ढीली होगी। पिछले दरों के मुकाबले बढ़ौरी में 79 व कटोघन टोल प्लाजा पर 73 प्रतिशत का इजाफा किया गया है। 

सड़क एवं परिवहन मंत्रालय से मंजूरी के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) एक अप्रैल से टोल टैक्स की दरों में इजाफा करने जा रहा है। नई दरों का सीधा असर कानपुर से जुड़े आसपास के जिले इटावा, झांसी, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, कानपुर देहात पर पड़ने जा रहा है। एनएचएआई की ओर से जारी नई दरों में फतेहपुर हाईवे पर स्थित बढ़ौरी व कटोघन टोल प्लाजा की दरों में सबसे अधिक बढ़ोतरी की गई है।

वहीं, महोबा के खन्ना व उन्नाव के अलियापुर टोल प्लाजा में चार पहिया समेत हल्के वाहनों व माल वाहक हल्के वाहनों की दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। उनके मासिक पास में करीब तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। अनंतराम टोल पर चार पहिया वाहनों पर 4.76 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। 
कुछ इस प्रकार होंगी नई दरें

अकवाबाद टोल प्लाजा में
एकल यात्रा        पुरानी दर   नई दर
चार पहिया हल्के वाहन  110      115
माल वाहक छोटे वाहन मिनी बस  180  185
बस, ट्रक                      380  390

कटोघन टोल प्लाजा
एकल यात्रा       पुरानी दर  नई दर
चार पहिया व हल्के वाहन 55 95
बस व ट्रक 185 325
माल वाहन छोटे वाहन व मिनी बस  90  155

बढ़ौरी टोल प्लाजा
एकल यात्रा      पुरानी दर   नई दर
चार पहिया व हल्के वाहन  70  125
बस व ट्रक   240  450
माल वाहन छोटे वाहन व मिनी बस   115  200 

उसाका टोल प्लाजा
एकल यात्रा-     पुरानी दर   नई दर
चार पहिया व हल्के वाहन 105  110
बस व ट्रक 360   365
माल वाहन छोटे वाहन व मिनी बस    170    175

खन्ना टोल प्लाजा
एकल यात्रा-      पुरानी दर नई दर
चार पहिया व हल्के वाहन 55    55
बस व ट्रक    185      190
माल वाहन छोटे वाहन व मिनी बस    90     90

अलियापुर टोल प्लाजा
एकल यात्रा- पुरानी दर नई दर
चार पहिया व हल्के वाहन   50   50
बस व ट्रक    175   180
माल वाहन छोटे वाहन व मिनी बस    85        85

अनंतराम टोल प्लाजा
एकल यात्रा-      पुरानी दर नई दर
चार पहिया व हल्के वाहन  105   110
बस व ट्रक    355   365
माल वाहन छोटे वाहन व मिनी बस    170   175

बाराजोड़ टोल प्लाजा
एकल यात्रा-      पुरानी दर    नई दर
चार पहिया व हल्के वाहन    175    180
बस व ट्रक  555   570
माल वाहन छोटे वाहन व मिनी बस    270   280
 
 

Also Read