Kanpur News : गृहमंत्री अमित शाह कानपुर में पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों के साथ करेंगे बैठक, मिनाक्षी लेखी महिला सम्मेलन को करेंगी संबोधित

UPT | बीजेपी

Apr 24, 2024 13:13

गृहमंत्री अमित शाह 28 अप्रैल को कानपुर आ रहे हैं। अमित शाह कानपुर में पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों  के साथ बैठक करेंगे। पार्टी के अंदर चल रहे मतभदों को दूर कर सभी की जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। 

Kanpur News: यूपी की कानपुर लोकसभा सीट से बीजेपी ने रमेश अवस्थी को प्रत्याशी बनाया है। कानपुर सीट से टिकट की दावेदारी करने वाले दिग्गज नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उन्हें पचा नहीं पा रहे हैं। जिसकी शिकायतें लगातार केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंच रही थीं। गृहमंत्री अमित शाह 28 अप्रैल को कानपुर आ रहे हैं। अमित शाह कानपुर—अकबरपुर सीट के पदाधिका​रियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मतभेदों को दूर करेंगे। इसके साथ ही चुनावी रणनीति तय करेंगे।

अकबरपुर और कानपुर लोकसभा सीटों पर नेता और जनप्रतिनिधियों ने उदासीन रवैया अपना रखा है। टिकट वितरण को से लेकर अब तक हुई खींचतान की जानकारी केंद्रीय नेतृत्व को दी जा चुकी है। ऐसे हालातों को देखते हुए अमित शाह ने कानपुर आने का निर्णय लिया है। गृहमंत्री पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदारी सौंपेगे।

27 को मिनाक्षी लेखी महिला सम्मेलन को करेंगी संबोधित
केंद्रीय संस्कृति एंव विदेश राज्य मंत्री मिनाक्षी लेखी 27 अप्रैल को कानपुर आ रही हैं। महिलाओं के बीच मजबूत पैठ बनाने के लिए महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगी। ​इस कार्यक्रम में महिला डॉक्टर, इं​जीनियर, उद्योगपति, वकील, कवित्री, साहित्कार, प्रफेसर, समाजसेवी संस्थाएं, एनजीओ, शिक्षक शामिल रहेंगी। इस दौरान मोदी सरकार के दस के कामकाजों को गिनाया जाएगा।
 

Also Read