एग्जिट पोल पर नेताओं का वार-पलटवार : सपा प्रमुख के बयान पर सुब्रत पाठक की प्रतिक्रिया, बोले- 'अखिलेश को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए'

UPT | सुब्रत पाठक की प्रतिक्रिया

Jun 02, 2024 19:49

सपा मुखिया अखिलेश यादव के एग्जिट पोल वाले बयान पर भाजपा सांसद सुब्रत पाठक की प्रतिक्रिया सामने आई है। लोकसभा चुनाव 2024 के  एग्जिट पोल पर हंगामा मचा हुआ है। एग्जिट पोल पर सभी नेता अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं...

Kannauj News : सपा मुखिया अखिलेश यादव के एग्जिट पोल वाले बयान पर भाजपा सांसद सुब्रत पाठक की प्रतिक्रिया सामने आई है। लोकसभा चुनाव 2024 के  एग्जिट पोल पर हंगामा मचा हुआ है। एग्जिट पोल पर सभी नेता अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। पार्टियों का आपस में वार-पलटवार जारी है। अखिलेश यादव सुबह से सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर ट्वीट कर रहे हैं। जिसको लेकर कन्नौज लोकसभा सीट पर उनके प्रतिद्वंद्वी सुब्रत पाठक ने पलटवार किया है।

सुब्रत पाठक ने किया पलटवार
कन्नौज लोकसभा सीट से भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि यह इनका (अखिलेश यादव) फ्रस्टेशन है। उनको हार स्वीकार कर लेनी चाहिए। बिना संघर्ष किए जब इतना बड़ा पद मिल जाता है तो सब हरा-हरा दिखता है। जो परिवारवाद और जातिवाद राजनीति उन्होंने की है,उसको कोई भूला नहीं है। उन्होंने अपनी सरकार रहते जिस प्रकार अपनी बिरादरी के गुंडों और आतंकी मुल्लों को संरक्षण दिया है, उसी कारण से जनता उन्हें चुनना नहीं चाहती। एक बड़े परिवर्तन को देखते हुए जनता ने पीएम मोदी को फिर से चुना है। अखिलेश यादव को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।
अखिलेश ने किया ट्वीट
लोकसभा चुनाव 2024 का मतदान खत्म होते ही एग्जिट पोल का युद्ध छिड़ गया है। न्यूज चैनलों के सर्वे में भाजपा की सरकार बनने का दावा किया है। लेकिन विपक्ष को एग्जिट पोल पर भरोसा नहीं है। उनका कहना है कि सही परिणाम मतगणना के बाद आएगा। इसी बीच अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर ट्वीट किया है। अखिलेश यादव ने लिखा कि एग्जिट पोल का आधार ईवीएम नहीं, डीएम हैं। इसके साथ ही प्रशासन के लिए चेतावनी भी लिखी गई। जिसमें लिखा है कि "प्रशासन याद रखे। जनशक्ति से बड़ा बल और कोई नहीं होता।"

यह भी पढ़ें- Lok Sabha election 2024 : अखिलेश यादव का धड़ाधड़ ट्वीट, एग्जिट पोल और मीडिया पर साध रहे निशाना

एग्जिट पोल पर छिड़ी जंग
बता दें कि 1 जून को आखिरी चरण का मतदान समाप्त हुआ। लेकिन उस आखिरी चरण के मतदान के शुरू होने के बाद ही से सपा प्रमुख अखिलेश यादव लगातार ट्वीट कर सत्ता पक्ष और मीडिया पर निशाना साधते दिख रहे हैं। वो चुनाव खत्म होने के बाद से मीडिया संस्थानों द्वारा जारी एग्जिट पोल को झूठा करार दे रहे हैं तो वहीं मीडिया को भी अपने ट्वीट में भाजपाई मीडिया कह कर रहे हैं।

Also Read