Kannauj News: कन्नौज में सपा प्रत्याशी के नाम का आज हो सकता है ऐलान, अखिलेश ने बूथ कमेटी अध्यक्षों को टटोला

UPT | सपा मुखिया अखिलेश यादव

Apr 18, 2024 16:47

गुरुवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव कन्नौज से प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर सकते हैं। सपा मुखिया पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनके मन को टटोलने का काम कर रहे हैं। 

Kannauj News: लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान एक महीने पहले हो चुका था। इसके साथ ही 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होने जा रहा है। वहीं चौथे चरण के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। लेकिन कन्नौज लोकसभा सीट पर सपा ने प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है। गुरुवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव कन्नौज पहुंचे। उन्होंने पार्टी कार्यालय में जिले के सभी बूथ कमेटी अध्यक्षों के साथ बैठक की। इस दौरान पार्टी की तैयारियों जायजा लिया। चुनावी रणनीति पर मंथन किया।

सपा कार्यालय के सभागार में ​सपा मुखिया और कमेटी बूथ अध्यक्ष के आलावा किसी की एंट्री नहीं थी। बैठक से मीडिया को भी दूर रखा गया था। सपा मुखिया अखिलेश यादव कन्नौज के कई पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं के घर जाकर उनसे मुलाकात करेंगे। वहीं, बीजेपी ने कन्नौज से एक बार फिर से सुब्रत पाठक पर भरोसा जताया है। बसपा ने कन्नौज में मुस्लिम कार्ड खेलते हुए इमरान बिन जफर को प्रत्याशी बनाया है।

सपा गुरुवार को प्रत्याशी के नाम का एलान कर सकती है। अखिलेश यादव पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चर्चा कर रहे हैं। इसके साथ ही मन टटोलने का भी काम कर रहे हैं। लेकिन उन्होंने इस पर चुप्पी नहीं तोड़ी है।
 

Also Read