Kannauj Rape Case: दुष्कर्म के आरोपी नवाब सिंह-नीलू यादव की 16 संपत्तियों को पुलिस ने चिन्हित किया, गैंगस्टर मामले जब्तीकरण की तैयारी

UPT | नवाब सिंह

Oct 27, 2024 17:51

कन्नौज से पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह और उनके भाई नीलू यादव की 16 संपत्तियों को पुलिस ने चिन्हित किया है। जिसकी कीमत 16 करोड़ रूपए आंकी गई है। विवेचक ने रजिस्ट्रार और लोक निर्माण विभाग को मूल्यांकन के लिए पत्र लिखा है।

Short Highlights
  • नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी नवाब सिंह और उन्हें भाई नीलू यादव की 16 संपत्तियों को पुलिस ने चिन्हित किया।
  • चंदन होटल की कीमत 11.63 करोड़ रूपए आंकी गई है।
  • चौधरी चंदन सिंह डिग्री कॉलेज की जमीन और भवन का मूल्यांकन एसडीएम करा रहे हैं।
  • गैंगस्टर एक्ट के तहत होगी जब्तीकरण की कार्रवाई।
Kannauj News: यूपी के कन्नौज से पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह और उनके भाई पर कानूनी शिकंजा कस चुका है। नाबालिग से दुष्कर्म कांड के मुख्य आरोपी नवाब सिंह और सह आरोपी नीलू यादव की 16 संपत्तियों को पुलिस ने चिन्हित किया है। पुलिस नवाब सिंह और उनके भाई नीलू यादव की 16 करोड़ की संपत्ति को खोज निकाला है। इन संपत्तियों के मूल्यांकन के लिए गुरसहायगंज कोतवाल रजिस्ट्रार लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखा गया है।

गैंगस्टर मामले में यदि संपत्ति अवैध पाई गई तो जब्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। नाबालिग से दुष्कर्म के मुख्य आरोपी नवाब सिंह, उनके भाई नीलू यादव और रेप पीड़िता की बुआ पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। इसकी विवेचना गुरसहायगंज कोतवाल अलोक दुबे ने संपत्तियों का आंकलन करना शुरू कर दिया है। अलोक दुबे के मुताबिक तिर्वा में आरोपी का चंदन होटल है। जिसकी कीमत 11.63 करोड़ रूपए आंकी गई है।

मां के नाम पर है करोड़ों की संपत्ति 
इसके साथ ही तिर्वा में बचपन स्कूल है, यह विद्यालय नवाब सिंह और नीलू यादव के नाम की जमीन पर बनाया गया है। कोतवाल ने बचपन स्कूल जाकर जांच पड़ताल की। इसके मूल्यांकन के लिए तहसील पहुंचकर रजिस्ट्रार और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को पत्र दिया। आरोपियों की पुश्तैनी संपत्ति को छोड़कर उनकी मां के नाम पर भी करोड़ों की संपत्ति पाई गई है। संपत्तियों का मूल्यांकन रजिस्टर के यहां से होता है।

डिग्री कॉलेज की जमीन-भवन का मूल्यांकन 
वहीं भवन का मूल्यांकन लोक निर्माण विभाग करता है। जांच में अब तक दोनों आरोपियों की 16 करोड़ की संपत्ति प्रकाश में आई है। संपत्ति का मूल्यांकन होने के बाद जब्तीकरण की कार्रवाई के लिए डीएम से अनुमति ली जाएगी। जो संपत्ति दोनों ने अवैध रूप से अर्जित की है, उनका जब्तीकरण किया जाएगा। सदर एसडीएम रामकेश सिंह ने बताया कि चौधरी चंदन सिंह डिग्री कॉलेज की जमीन और भवन दोनों का मूल्यांकन होगा।

Also Read