लोकसभा चुनाव : सपा मुखिया अखिलेश यादव के कन्नौज पहुंचने से सियासी पारा चढ़ा, बीजेपी पर वोटरों को धमकाने का आरोप

UPT | अखिलेश यादव कन्नौज पहुंचे।

May 13, 2024 19:21

कन्नौज में बीजेपी और सपा के बीच घमासान मचा हुआ है। दोनों पार्टियां सोशल मीडिया के जरिए चनाव आयोग से शिकायत कर रहे हैं। इस बीच बीजेपी और सपा के कार्यकर्ताओं के बीच कई जगह पर झड़प भी देखने को मिली। 

Kannauj News : यूपी की इत्र नगर कन्नौज में मतदान के दिन भी सियासी घमासान मच हुआ है। सोशल मीडिया के जरिए सपा-बीजेपी ने शिकायतों का अंबार लगा दिया है। प्रशासन उन शिकायतों के निवारण करने का दावा कर रहा है। सियासी आरोप-प्रत्यारोप के बीच सपा मुखिया अखिलेश यादव कन्नौज पहुंच गए। अखिलेश के कन्नौज पहुंचने से कार्यकर्ताओं और वोटरों का मनोबल बढ़ गया है।

कन्नौज में कई बूथों पर बीजेपी और सपा कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हुई। सपा का आरोप है कि बीजेपी नेता प्रशासन की मदद से वोटरों को बूथ जाने से रोका जा रहा है। तिर्वा विधानसभा क्षेत्र से कैलाश राजपूत विधायक हैं। कैलाश राजपूत की पुलिस के साथ झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं।

कन्नौज पहुंचे अखिलेश
बीजेपी प्रत्याशी सुब्रत पाठक सोशल मीडिया के माध्यम से चुनाव आयोग से शिकायत कर रहे हैं। वहीं, सपा मुखिया अखिलेश यादव को लगातार कन्नौज से शिकायतें मिल रहीं थीं। कार्यकर्ताओं की शिकायतों पर सपा मुखिया कन्नौज पहुंच गए। अखिलेश यादव सैफई से एक्सप्रेसवे से होते हुए सौरिख पहुंच गई।

मतदाताओं का निकला हुजूम
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि कन्नौज में बीजेपी नेता खुलेआम घूम रहे हैं। मैं आना नहीं चाहता था। कन्नौज की बेहिसाब जनता मतदान के लिए निकल पड़ी। जिसे बीजेपी पचा नहीं पा रही है। जनता की लगातार नाराजगी बढ़ती जा रही है। चौथे चरण के बाद जनता की नाराजगी और बढ़ेगी। लोधी समाज और पाल समाज पूरी तरह से नाराज है।
 

Also Read