शिवपाल बोले : अखिलेश के सामने सुब्रत पाठक कहीं नहीं टिकेंगे, कन्नौज के साथ आसपास की सीटों पर प्रभाव पड़ेगा

UPT | शिवपाल सिंह

Apr 25, 2024 14:34

सपा मुखिया अखिलेश यादव आज कन्नौज सीट से नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे। शिवपाल सिंह यादव ने सुब्रत पाठक पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश के सामने कहीं नहीं टिक रहे हैं। कन्नौज की जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है।

Kanpur News : कन्नौज का सियासी रण तैयार हो गया। कन्नौज शहर अपनी खुश्बू की लिए जाना जाता है। वहीं, भीषण गर्मी के बीच सियासी पारे ने तपिश और भी बढ़ा दिया है। सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने बीजेपी प्रत्याशी सुब्रत पाठक पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अखिलेश के सामने सुब्रत पाठक कहीं टिकेंगे। अखिलेश के कन्नौज से चुनाव लड़ने से आसपास की सीटों पर भी प्रभाव पड़ेगा। इंडिया गठबंधन कानपुर-बुंदेलखंड में ज्यादा से ज्यादा सीटें जीत रहा है।

मीडिया से बात करते हुए शिवपाल सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव 01 बजे नामांकन करेंगे। अखिलेश यादव बड़े मार्जन से कन्नौज की सीट जीत रहे हैं। कन्नौज से चुनाव लड़ने पर आसपास की लोकसभा सीटों पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा। कन्नौज अखिलेश का परिवार है, वहां से कई बार चुनाव जीत चुके हैं।

सुब्रत पाठक का कन्नौज में कोई नाम भी नहीं ले रहा है। इनके खिलाफ कन्नौज की हवा खराब है। इन्होंने दुकानदारों को पीटा, इनके कई अनैतिक कार्य लोगों के सामने आ चुके हैं। अखिलेश के कन्नौज से चुनाव लड़ने को कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। नामांकन की तैयारियां चल रही हैं।
 

Also Read