Kannauj News :  सपा ने कन्नौज से तेजप्रताप यादव को बनाया प्रत्याशी, इत्र नगरी में बीजेपी-सपा के बीच सम्मान की लड़ाई

UPT | तेजप्रताप यादव

Apr 22, 2024 15:08

कनौज लोकसभा सीट से सपा ने पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव को उतारा है। तेजप्रताप यादव मैनपुरी लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं। कन्नौज में सपा के सम्मान की लड़ाई है। बीजेपी और सपा दोनों पार्टियों ने कन्नौज में अपनी प्रतिष्ठा फंसा रखी है।

Kannauj News : यूपी की कन्नौज लोकसभा समाजवादी पार्टी का गढ़ है। सोमवार को सपा ने कन्नौज सीट पर पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव को प्रत्याशी बनाया है। तेज प्रताप के मैदान में उतरने से स्पष्ट हो गया कि सपा मुखिया अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। अखिलेश यादव सैफई परिवार के सदस्यों वाली सीटों पर फोकस कर रहे हैं। कन्नौज में सपा और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर है। बीजेपी ने भी कन्नौज में अपना सम्मान फंसा रखा है।

कन्नौज लोकसभा सीट से डॉ. राम मनोहर लोहिया, मुलायम सिंह, अखिलेश यादव, डिंपल यादव चुनाव लड़ चुके हैं। मुलायम सिंह यादव के बड़े भाई रणवीर सिंह यादव के पौत्र और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के दामाद तेजप्रताप को कन्नौज सीट से प्रत्याशी बनाया है। कन्नौज सीट पर दो दशक तक अखिलेश और डिंपल का कब्जा रहा है। तेज प्रताप यादव इससे पहले मैनपुरी सीट से सांसद रह चुके हैं।

डिंपल को कन्नौज से हराया था
बीजेपी ने वर्तमान सांसद सुब्रत पाठक पर भरोसा जताया है। कन्नौज में बीजेपी प्रत्याशी सुब्रत पाठक और सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव के बीच लड़ाई है। दोनों राजनीतिक पार्टियों ने कन्नौज सीट पर अपनी प्रतिष्ठा दांव पर लगा रखी है। बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2019 में पहली बार कन्नौज में कमल खिलाया है। बीजेपी इस जीत को बरकरार रखना चाहती है। वहीं, बसपा प्रत्याशी इमरान बिन जफर रेस से बाहर हैं।

अखिलेश यादव नहीं लड़ेंगे चुनाव
लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी प्रत्याशी सुब्रत पाठक ने सपा मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को हराया था। सुब्रत पाठक ने डिंपल यादव को लगभग 20 हजार वोटों से हराया था। कन्नौज सीट पर सपा मुखिया अखिलेश यादव के चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।
 

Also Read