Kanpur Dehat News : खेतों के बीच जामुन के पेड़ से लटकती मिली युवक की लाश, पुलिस जांच में जुटी

UPT | symbolic

Sep 27, 2024 18:37

कानपुर देहात में एक युवक का शव खेतों के बीच लगे जामुन के पेड़ से लटकते हुए मिला है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरिक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

Kanpur Dehat News : यूपी के कानपुर देहात से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। शुक्रवार सुबह खेतों के बीच लगे जामुन के पेड़ से युवक का शव फंदे से लटकते हुए मिला है। खेतों पर गए किसानों ने युवक की लाश लटकते हुए देखा तो परिजनों को सूचना दी। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

यह है पूरा मामला
राजपुर थाना क्षेत्र स्थिति जल्लापुर सिकंदरा गांव निवासी राम सुमेर (36) शटरिंग का काम करता था। परिवार में मां सोनकली, भाई रणजीत, अभिलाष, पिंटू और बहन ज्योति के साथ रहता था। परिजनों ने बताया कि बीते कई दिनों से राम सुमेर गुमसुम रहता था। गुरुवार शाम को घर आया और अपने कमरे में जाकर लेट गया।



बीती रात खेत में नलकूप के पास खड़े जामुन के पेड़ से उसने फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई, सुबह जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। बेटे की मौत से मां बदहवास हो गई, वहीं भाइयों और बहन का रो-रो कर बुरा हाल है। राजपुर थाना प्रभारी के मुताबिक परिजन पूछताछ में परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता पाए हैं। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

Also Read