कानपुर देहात में सड़क हादसा : अधेड़ को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत से परिवार में मचा कोहराम

UPT | सांकेतिक तश्वीर

Oct 13, 2024 12:10

कानपुर देहात में अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अधेड़ की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Short Highlights
  • अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत।
  • सड़क पर उछल कर गिरने से हुआ था घायल।
  • सीएचसी में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।
Kanpur Dehat News: यूपी के कानपुर देहात से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। शनिवार को एक अज्ञात वाहन ने अधेड़ को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी, अधेड़ उछलकर दूर जा गिरा। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल ही गया। घायल को झींझक सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधेड़ के मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

मंगलपुर थाना क्षेत्र के भटेलिनपुरवा गांव निवासी राम करन (50) किसी काम से मंगलपुर गए थे, और वहां से लौटते वक्त गांव से पहले पुलिया के पास एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। जिसमें राम करन घायल हो गए थे, परिजन उन्हें झींझक ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित दिया।



राम करन के मौत की खबर परिजनों को मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी नीरज देवी बदहवास हो गईं। वहीं, बेटे कल्लू, अंकित, बलराम बेटियां रोशनी, काजल, पिंकी के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के भेजा है। इंस्पेक्टर का कहना है कि अज्ञात वाहन चालक कि तलाश की जा रही है। परिजनों की तहरीर पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Also Read