Happiest City Kanpur: दुनिया के सबसे खुशहाल शहरों में से एक कानपुर, लंदन और पेरिस जैसे महानगरों को पीछे छोड़ा 

सोशल मीडिया | कानपुर शहर

Sep 25, 2024 14:35

कानपुर ने दुनिया के सबसे खुशहाल और सस्ते शहरों में अपनी जगह बनाई है, लंदन और पेरिस जैसे महानगरों को पीछे छोड़ते हुए...

Kanpur News : कानपुर शहर ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है, यह उपलब्धि एक अंतरराष्ट्रीय सर्वेक्षण में मिली है, जिसमें शहर के निवासियों की जीवनशैली, आर्थिक स्थिरता और सामाजिक संतुष्टि को ध्यान में रखा गया है। लंदन और पेरिस जैसे महानगरों को पीछे छोड़ते हुए कानपुर ने दुनिया के सबसे खुशहाल और सस्ते शहरों में अपनी जगह बनाई है। 

इस लिस्ट में शामिल हुआ कानपुर 
बता दें कि साल 2023 में iVisa वेबसाइट ने दुनिया के 40 सबसे खुशहाल शहरों की एक लिस्ट पब्लिश की थी। खुशी की बात ये है कि इस लिस्ट में कानपुर भी शामिल था। कानपुर के लोगों को मस्त-मौलाना, खुश मिजाजी, यारबाजी और फक्कड़पन के लिए हमेशा से जाना जाता है। यह देश का इकलौता शहर है जिसे इस प्रख्यात सूची में शामिल किया गया है। 

सबसे सस्ता शहर है कानपुर
इस लिस्ट के टॉप पांच शहरों में लिस्बन, बार्सिलोना, एथेंस, रोम और सिडनी शामिल हैं। द हैप्पिएस्ट सिटी इंडेक्स में कानपुर को 11वें नंबर पर रखा गया है। इस इंडेक्स के विभिन्न फैक्टर्स में फ्रेंडलिएस्ट पीपल का फैक्टर भी शामिल है, और इस मामले में कानपुर 9वें नंबर पर है। इस लिस्ट में शामिल शहरों को दुनिया के सबसे खुशहाल और विशेष बनाने वाली बात ये है कि यहां का माहौल यहां रहने वाले ही नहीं, बल्कि पर्यटकों का भी दिल जीत लेता है। कानपुर में जीवन प्रत्याशा 70.42 वर्ष है और जीवन यापन की लागत 311.38 रुपये है। हैरानी की बात यह है कि कानपुर सूची में शामिल सभी 40 सबसे खुशहाल शहरों में सबसे सस्ता है। 

कानपुर की यह उपलब्धि कई कारकों पर आधारित
कानपुर की यह उपलब्धि कई कारकों पर आधारित है, जिनमें शहर की आर्थिक विकास दर, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का विकास और सामाजिक सुरक्षा की व्यवस्था शामिल है। शहर में कई बड़े उद्योगों की स्थापना हुई है, जिससे रोजगार के अवसर बढ़े हैं और आर्थिक विकास दर में वृद्धि हुई है। इसके अलावा, कानपुर में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का विकास हुआ है, जिससे निवासियों को उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं मिल रही हैं। शहर में कई बड़े अस्पताल और शैक्षिक संस्थान हैं, जो निवासियों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य और शिक्षा सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

Also Read