Mainpuri News: मैनपुरी सांसद डिंपल यादव ने रेलमंत्री को लिखा पत्र, तीर्थ स्थलों के लिए रेल सेवा शुरू करने की मांग

UPT | डिंपल यादव

Jul 27, 2024 15:18

मैनपुरी सांसद डिंपल यादव ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर तीर्थ स्थलों के लिए रेल सेवा शुरू करने की मांग की है। तीर्थ स्थलों तक सीधी रेल सेवा न होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

Mainpuri News: यूपी के मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव ने रेल मंत्री को पत्र लिखा है। डिंपल यादव ने पत्र भेजकर मांग की है कि तीर्थ स्थलों के लिए मैनपुरी से सीधे रेल सेवा शुरू की जाए। उन्होंने यह पत्र करहल नगर पालिका के चेयरमैन अब्दुल नईम द्वारा सांसद को लिखे पत्र के आधार लिखा है। लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ट्रेन का संचालन किए जाने की बात कही है।

करहल चेयरमैन ने सांसद डिंपल यादव को पत्र लिखा था। जिसमें कहा था कि जिले और आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग तीर्थ स्थलों पर जाते हैं। जिसमें लोग अजमेर, मथुरा, खाटू श्याम की यात्राएं मुख्य हैं। मैनपुरी जिले से सीधे रेल सेवा नहीं होने की वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने रेल सेवा शुरू कराने के लिए प्रयास करने की मांग की है। इस पत्र के आधार पर सांसद ने रेलमंत्री को पत्र लिखकर बरेली से फर्रूखाबाद, मैनपुरी, करहल, सैफई, इटावा, मथुरा, वृंदावन, अजमेर होते हुए खाटू श्याम तक संचालन कराने की मांग की है। उन्होंने लोगों की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए विचार करने के लिए कहा है।

Also Read