Kanpur News : कन्नौज के सांसद सुब्रत पाठक बोले- दिल्ली में प्रदर्शन करने वाले किसान नहीं

UPT | कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक

Feb 17, 2024 00:03

किसान आंदोलन केंद्र सरकार के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है। कन्नौज सांसद ने किसानों के आंदोलन को लेकर बड़ा बयान दिया है।

Kanpur News : किसान आंदोलन केंद्र सरकार के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है। कन्नौज सांसद ने किसानों के आंदोलन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली में जो लोग प्रदर्शन कर रहे हैं, वो किसान नहीं हैं। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता गिराने की शाजिस है। आप लोगों ने देखा होगा कि उनका नेता कहता है कि प्रधानमंत्री की लोकप्रियता बहुत बढ़ गई है। उनकी लोकप्रियता को कम किया जाए। प्रदर्शनकारी ऐसी मांग कर रहे हैं, जिसे कोई भी पूरा नहीं कर सकता है।

सहकारिता से किसानों की आर्थिक स्थिति को बदला जा सकता है 
फर्रूखाबाद में जिला सहकारी बैंक का वार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया गया था। जिसमें कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक मुख्य अथिति के रूप में शामिल हुए थे। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। सुब्रत पाठक ने कहा कि सहकारिता से किसानों की आर्थिक स्थिति को बदला जा सकता है। यदि इस पर ठीक ढंग से काम किया जाए, तो किसानों की तरक्की बेहतर ढंग से हो सकती है। गुजरात और महाराष्ट्र में इसपर काम किया गया है। जिसका लाभ किसानों को मिला है। लेकिन बड़ा दुर्भाग्य रहा कि हमारे उत्तर-प्रदेश में सपा ने सहकारिता को कैप्चर कर लूट का साधन बना दिया था।

अखिलेश पर कटाक्ष
सुब्रत पाठक ने कहा कि अखिलेश के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ना मेरा सौभाग्य होगा। लोकसभा चुनाव 2009 में मेने अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव लड़ा था। समय बदला 2024 में अखिलेश यादव मेरे खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। उनकी यह लड़ाई परिवाद की है। देश के गृहमंत्री अमित शाह को जब सहकारिता मंत्रालय मिला, तो उन्होंने इसपर काम किया। इसको कंप्यूटरीकृत किया है, इसके माध्यम से किसानों तक लाभ पहुंच रहा है।

बीजेपी का आधार-जनाधार भगवार श्रीराम का आर्शीवाद है
उन्होंने कहा सरकार की क्षवि को खराब करने के लिए इस साल कई टूल्स आए, और परजित हो गए। आगामी लोकसभा चुनाव है, अभी बहुत से सारे टूल्स आएंगे। देश की जनता सब समझ रही है। राम मंदिर हमारी आस्था का विषय है। बीजेपी का जो भी आधार, जनाधार है, वो भगवान श्रीराम के आर्शीवाद से है। हम अपने काम पर भरोसा रखते हैं।

Also Read