Kanpur News : टीचर्स की ऑनलाइन हाजिरी का विरोध, शिक्षक संगठनों ने कही ये बात...

UPT | ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में बैठक करतीं महिला शिक्षक संघ की सदस्य।

Jul 08, 2024 16:13

माध्यमिक व परिषदीय स्कूलों में आज से शुरू हुई शिक्षकों की अनिवार्य ऑनलाइन हाजिरी का विरोध शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, आदर्श माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश और महिला...

Kanpur News : माध्यमिक व परिषदीय स्कूलों में आज से शुरू हुई शिक्षकों की अनिवार्य ऑनलाइन हाजिरी का विरोध शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, आदर्श माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश और महिला शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश ने ऑनलाइन हाजिरी के बहिष्कार का निर्णय लिया है। आज से शुरू हुई ऑनलाइन हाजिरी को लेकर महिला शिक्षक संघ ने इसे शिक्षकों के विरुद्ध तुगलकी फरमान बताया है। वहीं, आज से  शुरू हुई ऑनलाइन हाजिरी को लेकर महिला शिक्षक संघ की प्रदेश अध्यक्ष ने कानपुर सहित अन्य जिलों के पदाधिकारियों के साथ लखनऊ में एक बैठक आयोजित की है।

शिक्षकों पर दबाव बनाना अनुचित 
माध्यमिक व परिषदीय स्कूलों में सोमवार से शिक्षकों की अनिवार्य ऑनलाइन हाजिरी का नियम लागू हो गया। महिला शिक्षक संघ सहित अन्य शिक्षक संगठनों ने इसका विरोध किया है। इसी क्रम में महिला शिक्षक संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्य के नेतृत्व में प्रदेश कार्यसमिति तथा समस्त जिलाध्यक्ष व कार्यकारिणी की लखनऊ में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्या ने कहा कि विद्यालय की भौतिक परिस्थितियों एवं तमाम विभागीय विसंगतियों के बावजूद ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए शिक्षकों पर दबाव बनाना अनुचित है। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ शिक्षकों की विभागीय समस्याओं के पूर्ण समाधान तक ऑनलाइन अटेंडेंस का विरोध करता है। इस संबंध में राज्य स्तर तथा जनपद स्तर पर ज्ञापन दिया जाएगा। इस बैठक में कानपुर मंडल से रुचि त्रिवेदी अध्यक्ष कानपुर मंडल, कानपुर नगर डॉ. अलका गुप्ता महामंत्री कानपुर मंडल, कानपुर नगर डॉ. कामायनी शर्मा उपाध्यक्ष कानपुर नगर, क्षमा शुक्ला संगठन मंत्री कानपुर नगर ने प्रतिभाग किया।

दूरदराज गांवों में नहीं होता नेटवर्क 
उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष योगेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि स्कूल दूरदराज गांव में है। जहां नेटवर्क काम नहीं करता है। इससे शिक्षकों का उत्पीड़न बढ़ना तय है। उधर, आदर्श माध्यमिक शिक्षक संघ ने भी ऑनलाइन हाजिरी को व्यावहारिक बताते हुए इसके बहिष्कार का निर्णय लिया है।

Also Read