Lucknow News : हजरतगंज मल्टी लेवल पार्किंग पर 21 लाख बिजली बिल बकाया, काटा गया कनेक्शन

UPT | हजरतगंज मल्टी लेवल पार्किंग।

Aug 31, 2024 13:19

राजधानी में हजरतगंज मल्टी लेवल पार्किंग का बिजली कनेक्शन शुक्रवार को काट दिया गया। बिजली विभाग ने 21 लाख रुपए बिल बकाया होने के चलते यह कार्रवाई की है।

Lucknow News : राजधानी में हजरतगंज मल्टी लेवल पार्किंग का बिजली कनेक्शन शुक्रवार को काट दिया गया। बिजली विभाग ने 21 लाख रुपए बिल बकाया होने के चलते यह कार्रवाई की है। विभाग ने लखनऊ के कई मल्टी लेवल पार्किंग पर यह कार्रवाई की। हालांकि न​गर निगम के अधिकारियों के अनुरोध पर देर रात कनेक्शन जोड़ दिया गया।

अंधेरे में डूबी पार्किंग
जानकारी के मुताबिक, अभियान के दौरान हजरतगंज मल्टी लेवल पार्किंग की भी बिजली काटी गई। इससे पूरी पार्किंग अंधेरे में डूब गई। इस मल्टी लेवल पार्किंग का संचालन नगर निगम करता है। लेकिन सालों से बिल जमा नहीं किया। मल्टी लेवल पार्किंग का 21 लाख रुपए का बिल बकाया है। 

नगर निगम अधिकारियों के अनुरोध पर जोड़ा कनेक्शन
अधिशासी अभियंता आदर्श कुमार भारतीय ने बताया कि बिल का भुगतान न करने के कारण हजरतगंज मल्टी लेवल पार्किंग की बिजली काटी गई। देर रात नगर निगम के अधिकारियों के अनुरोध करने पर बिजली जोड़ दी गई। जल्द बकाया बिल जमा करने का आश्वासन दिया है।

Also Read