Lucknow News : भाजपा के 87 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा, जानिए वजह 

UPT | सामूहिक इस्तीफा पत्र

Feb 05, 2024 18:36

एकाएक इतने लोगों के इस्तीफे से लखनऊ में बैठे भाजपा आलाकमान में हड़कंप मचा हुआ है...

Lucknow News : प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज मंडल अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए भाजपा के 87 पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया। एकाएक इतने लोगों के इस्तीफे से लखनऊ में बैठे भाजपा आलाकमान में हड़कंप मचा हुआ है। 

प्रदेश अध्यक्ष को लिखा पत्र  
भारतीय जनता पार्टी 2024 लोकसभा चुनाव जीतने को लेकर तैयारियों में जुटी हुई है। इसी को लेकर पिछले दिनों ने भाजपा ने बूथ लेवल पर पकड़ बनाने के लिए संगठन में कई फेरबदल किए थे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को मोहनलालगंज मंडल उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार अवस्थी ने पत्र लिखते हुए संगठन द्वारा चुने गए नए मंडल अध्यक्ष चक्रवीर सिंह उर्फ बेटू सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने लिखा कि चक्रवीर सिंह पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिए गए थे। बीते जिला पंचायत इलेक्शन में वह समाजवादी पार्टी के लिए वोट मांग रहे थे। उन्होंने बताया कि चक्रवीर सिंह सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों से धन उगाही करते हैं और एक महिला की जमीन हड़पने का अभी मामला उन पर दर्ज है जिससे पार्टी की साख खराब हो रही है।

बिना सहमति के बना दिया अध्यक्ष 
उन्होंने बताया कि मंडल की गठित कार्यकारिणी में किसी से भी विचार विमर्श नहीं किया गया।  बिना किसी की सहमति लिए जिला अध्यक्ष द्वारा चक्रवीर सिंह को मंडल अध्यक्ष चुन लिया गया। इसी वजह एक साथ सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं समेत 87 लोगों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को सामूहिक इस्तीफा पत्र लिखकर भेज दिया है। 

Also Read