Lucknow Crime : नीलमथा में मां दुर्गा की प्रतिमा खंडित करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

UPT | नीलमथा में मां दुर्गा की प्रतिमा खंडित करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।

Oct 12, 2024 18:19

कैंट पुलिस ने नीलमथा में मां दुर्गा की प्रतिमा खंडित करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। तोपखाना क्षेत्र में 9 अक्टूबर की रात छोटी मरी माता मंदिर में स्थापित प्रतिमा को पकड़े गए अभियुक्त ने खंडित कर दिया था।

Lucknow News : कैंट पुलिस ने नीलमथा में मां दुर्गा की प्रतिमा खंडित करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। तोपखाना क्षेत्र में 9 अक्टूबर की रात छोटी मरी माता मंदिर में स्थापित प्रतिमा को अभियुक्त ने खंडित कर दिया था। मूर्ति को कटर मशीन से काटकर उसके कई टुकड़े कर दिए थे। मूर्ति तोड़े जाने पर अगले दिन गुरुवार को स्थानीय लोगों के हंगामा करने पर कैंट पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। साथ ही मंदिर में दूसरी प्रतिमा स्थापित कर दी गई थी।

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से हुई पहचान
थाना कैंट प्रभारी गुरप्रीत कौर ने बताया कि नीलमथा में प्रतिमा खंडित करने के मामले में सुनील को गिरफ्तार किया गया है। मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से उसकी पहचान हुई। जिसके बाद पुलिस ने शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की सांप्रदायिक सौहार्द्र को बिगाड़ने की कोशिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा।



कटर मशीन से कर दिए थे कई टुकड़े 
कैंट थाना अंतर्गत तोपखाना में छोटी मरी माता का मंदिर है। 9 अक्टूबर की रात को मंदिर दुर्गा माता की प्रतिमा को खंडित कर माहौल बिगड़ने की कोशिश की गई थी। कटर से हाथ को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। सुबह इस घटना की जानकारी होने के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क को जाम कर कर हंगामा किया था। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लेने के बाद मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही थी। स्थानीय लोगों ने उसी दिन मंदिर में दूसरी प्रतिमा स्थापित कर दी थी। 

Also Read