खुशखबरी : दो जुलाई से शुरू होगी नागपुर, औरंगाबाद और गोवा की फ्लाइट, आपके बजट में होगा इसका किराया

UPT | Lucknow Airport

May 26, 2024 20:02

लोगों के लिए खुशखबरी। अब दो जुलाई माह से लखनऊ एयरपोर्ट से कुछ नई उड़ानें शुरू होंगी।  जिसकी सबसे खास बात ये है की इन उड़ान का किराया आपके बजट में होगा...

Lucknow News : लोगों के लिए खुशखबरी। अब दो जुलाई माह से लखनऊ एयरपोर्ट से कुछ नई उड़ानें शुरू होंगी।  जिसकी सबसे खास बात ये है की इन उड़ान का किराया आपके बजट में होगा। जिसके लिए जल्द ही शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा।

इतने बजे होगी फ्लाइट लखनऊ से रवाना
इंडिगो की फ्लाइट 6ई 7462 सुबह 7.30 बजे लखनऊ से रवाना होकर सुबह 9.20 बजे नागपुर पहुंचेगी। वहां से सुबह 9.40 बजे उड़ान भरकर सुबह 11 बजे औरंगाबाद पहुंचेगी। इसके बाद, सुबह 11.30 बजे गोवा के लिए रवाना होकर दोपहर डेढ़ बजे तक वहां पहुंचेगी। वापसी में, गोवा से फ्लाइट 6ई-7467 दोपहर 2.10 बजे रवाना होकर शाम 4.10 बजे औरंगाबाद और फिर शाम 4.40 बजे नागपुर पहुंचेगी। इसके बाद, नागपुर से शाम 6.30 बजे रवाना होकर रात सवा आठ बजे लखनऊ पहुंचेगी।

लखनऊ में कितने एयरपोर्ट हैं?
उत्तर प्रदेश कई हवाई अड्डों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। जिसमें लखनऊ में चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, वाराणसी में लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा और आगरा हवाई अड्डा शामिल है, जो राज्य के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक खजाने को देखने के इच्छुक यात्रियों के लिए सुविधाजनक पहुँच की सुविधा प्रदान करता है।

Also Read