लोकसभा चुनाव 2024 : अंतिम चरण के लिए कल होगा मतदान, अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को किया आगाह, सियासत की सभी सुर्खियां एक क्लिक पर

UPT | Loksabha Chunav News Bulletin

May 31, 2024 21:10

लोकसभा चुनाव का आगाज हो गया है। आम चुनाव 19 अप्रैल से शुरू हुआ, जो 01 जून तक चलेगा। पूरे देश में 07 चरणों में चुनाव होना है। उत्तर प्रदेश में भी 07 चरणों में चुनाव होंगे। चुनावों के परिणाम 04 जून को आएंगे। इस न्यूज़ बुलेटिन में पढ़ें रोजाना उत्तर प्रदेश चुनाव से संबंधित खबरें...

सातवें चरण के लिए प्रदेश की 13 सीटों पर मतदान कल, मैदान में कुल 144 प्रत्याशी
लोकसभा चुनाव का अंतिम और सातवें चरण का मतदान 1 जून शनिवार को होने जा रहा है। जिसके लिए चुनाव आयोग की तरफ से सारी तैयारियां कर ली गई है। इस अंतिम चरण में  उत्तर प्रदेश की कुल 13 सीटों पर मतदान होने हैं। जिसमें महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर और रॉबर्ट्सगंज शामिल है। 
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

भाजपा प्रत्याशी की पत्नी पर की अभद्र टिप्पणी

लोकसभा चुनाव अंतिम चरण में पहुंच गया है। ऐसे में इलाहाबाद लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी की पत्नी के साथ अभद्र टिप्पणी का माला सामने आया है। नीरज त्रिपाठी की पत्नी कविता यादव त्रिपाठी खिलाफ सपा नेता ने फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इस मामले में सपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को लिखा पत्र, बोले बीजेपी के बहकावे में मत आना
लोकसभा चुनाव 2024 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। एक जून को अंतिम चरण के लिए वोटिंग होने जा रही है। वोटिंग से ठीक पहले सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं—पदाधिकारियों को पत्र लिखकर जागरूक किया है। उन्होंने नसीहत दी है कि बीजेपी के बहकावे में आने की जरूरत नहीं है। इंडिया गठबंधन की सरकार बन रही है। एग्जिट पोल के जरिए भ्रम फैलाया जाएगा। इस लिए कार्यकर्ताओं को प्रत्याशियों के प्रमाण पत्र मिलने तक नजर बनाए रखनी है।
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

सीएम योगी बोले-आत्मनिर्भर, विकसित भारत को साकार करने के लिए अवश्य करें मतदान
 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सातवें और अंतिम चरण के मतदान की पूर्व संध्या पर देश और प्रदेश के सभी मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है। सीएम योगी ने मतदाताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आपका अमूल्य वोट आने वाली पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य का आधार बनेगा। उल्लेखनीय है कि सातवां चरण उत्तर प्रदेश के लिए बेहद अहम है, क्योंकि इस चरण में वाराणसी से पीएम मोदी स्वयं चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि गोरखपुर में भी मतदान होना है जो सीएम योगी का अपना क्षेत्र है। 
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

चुनाव प्रचार में मोदी अव्वल, 75 दिन में 172 रैली, जानें किसने लगाया कितना जोर
2024 के लोकसभा चुनाव के प्रचार थम गए हैं। 16 मार्च को चुनाव आयोग ने मतदान की तारीखों का एलान किया था। सभी राजनीति पार्टियों के पास चुनाव प्रचार के लिए 75 दिन का समय था। इस दौरान पीएम मोदी ने रिकॉड संख्या में 206 रैलियां की हैं। इस बार भाजपा ने 400 से अधिक सीट हासिल करने का टारगेट रखा है तो कांग्रेस का कहना है कि भाजपा इस बार हार जाएगी और इंडिया गठबंधन सरकार बनाएगी। 
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

Also Read