Lucknow News : शिक्षा विभाग ने दो दिनों के लिए बदली स्कूल टाइमिंग, उसमें भी एक छुट्टी...

UPT | Symbolic Photo

Apr 26, 2024 16:51

यूपी में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। जिसके चलते कुछ समय पहले ही स्कूलों का समय बदला था। अब एक बार फिर बेसिक शिक्षा विभाग ने अगले दो दिनों के लिए स्कूलों के समय में बदलाव...

Lucknow News : यूपी में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। जिसके चलते कुछ समय पहले ही स्कूलों का समय बदला था। अब एक बार फिर बेसिक शिक्षा विभाग ने अगले दो दिनों के लिए स्कूलों के समय में बदलाव करने का निर्देश जारी किया है। इसके अनुसार सभी स्कूलों में कक्षा एक से आठवीं तक का टाइम बदला गया है। 27 और 28 अप्रैल को सभी स्कूल सुबह 7.30 से 11.30 बजे तक संचालित होंगे। जबकि 28 अप्रैल को रविवार है।

29 अप्रैल से पहले जैसे हो जाएगी टाइमिंग
बता दें कि 29 अप्रैल से सभी स्कूलों की टाइमिंग पहले वाले आदेश के अनुसार कर दी जाएगी। सुबह 7.30 बजे से अपरान्ह एक बजे तक स्कूल चलेंगे रहेगी।

पहले इसलिए बदला था समय
प्रदेश में पड़ रही अत्यधिक गर्मी को देखते हुए कक्षा आठ तक के स्कूलों व मदरसों का समय बदल दिया गया था। जिसके अनुसार, सभी विद्यालय सुबह 7.30 से दोपहर एक बजे तक चल रहे थे। पहले यह सुबह आठ से लेकर दोपहर दो बजे तक खुल रहे थे।

Also Read