लखनऊ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का विपक्ष पर तंज़, बार बार बदलना पड़ रहे प्रत्याशी

UPT | बीजेपी दफ्तर में प्रेस कांफ्रेंस करते उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

Apr 05, 2024 14:15

ब्रजेश पाठक की प्रेस कांफ्रेंस

लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है। चुनाव की तिथियां करीब आते ही पक्ष विपक्ष अपने बयानों के तीर एक दूसरे पर चलाने से नहीं चूक रहे है। उत्तरप्रदेश में यह चुनाव सीधे तौर पर एनडीए बनाम इंडिया हो चला है। ऐसे में एक तरफ सपा कांग्रेस भाजपा के खिलाफ बयानबाजी कर रही है तो दूसरी तरफ सरकार के मंत्री और उपमुख्यमंत्री भी पीछे नहीं है।

गुरुवार को प्रदेश के के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। बृजेश पाठक ने लोकसभा चुनाव में यूपी में भाजपा की तैयारी के बारे में भी जानकारी मीडिया से साझा की। बृजेश पाठक ने कहा कि दूसरे चरण के प्रत्याशियों का नामांकन का समय पूरा हो चुका है। भारतीय जनता पार्टी पहले और दूसरे चरण के 8- 8 लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचंड बहुमत से जीत रही है। उन्होंने कहा विपक्ष को प्रत्याशी ढूंढे नहीं मिल रहे हैं, विपक्ष बार-बार प्रत्याशी बदल रहा है। कांग्रेस के छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए जो टिप्पणी की है उसकी जितनी निंदा की जाए कम है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पर जनता का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने जो कहा है गलत है। कांग्रेस सिर्फ प्रधानमंत्री जी का अपमान नहीं कर रहे हैं बल्कि पूरे देशवासियों का अपमान कर रही है। उन्होंने कहा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोदी जी की तुलना सांप से करते है। चुनाव आयोग इन बयानों का संज्ञान ले और कड़ी कार्यवाही करें। ब्रजेश पाठक ने भाजपा कार्यलय में गुरुवार को हुई प्रेस कांफ्रेंस में बोलते हुए कहा कि अबकी बार भी जानता पीएम मोदी और भाजपा के साथ है। हम चुनाव में 400 पार का लक्ष्य प्राप्त करने जा रहे है।

Also Read