Kolkata Doctor Murder Case : केजीएमयू के डॉक्टरों से मिले ब्रजेश पाठक, महिला चिकित्सक ने डिप्टी सीएम को बांधा काला फीता

UPT | केजीएमयू के डॉक्टरों से मिले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक।

Aug 17, 2024 22:45

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने केजीएमयू के प्रदर्शनकारी डॉक्टरों से मुलाकात की। इस बीच एक रेजीडेंट डॉक्टर ने डिप्टी सीएम की कलाई पर काला फीता बांधकर महिला साथी को इंसाफ दिलवाने की मांग। 

Lucknow News : कोलकाता में महिला प्रशिक्षु चिकित्सक से दुष्कर्म और हत्या के मामले में केजीएमयू के डॉक्टरों का आक्रोश पांचवें दिन शनिवार को भी जारी रहा। रेजीडेंट डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज के मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया। डॉक्टरों के प्रदर्शन के कारण आज भी मरीजों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। शाम को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदर्शनकारी डॉक्टरों से मुलाकात की। इस दौरान एक रेजीडेंट डॉक्टर ने डिप्टी सीएम की कलाई पर काला फीता बांधकर महिला साथी को इंसाफ दिलवाने की मांग की। 

सेंट्रल प्रोटेक्‍शन एक्‍ट को लागू करने की मांग
इस दौरान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने डॉक्टरों से कहा कि आप हमारे परिवार के सदस्य हैं। आपकी मांगों को सरकार तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने प्रदर्शन के कारण मरीजों को हो रही दिक्कतों के चलते प्रदर्शन समाप्त करने का आग्रह किया। हालांकि इस पर कोई सहमति नहीं बनी। इस दौरान चिकित्सकों ने महिला साथी को इंसाफ दिलवाने और 2022 में लोकसभा में पेश किए गए डॉक्‍टरों की सुरक्षा वाले सेंट्रल प्रोटेक्‍शन एक्‍ट को लागू करने की मांग की। 

केजीएमयू की ओपीडी में कामकाज ठप 
कोलकाता की घटना के विरोध में शनिवार को लखनऊ के सरकारी अस्पतालों के साथ ही निजी अस्पतालों व डायग्नोस्टिक सेंटरों ने कामकाज बंद कर दिया है। आईएमए के आह्वान पर निजी अस्पताल और डायग्नोस्टिक सेंटर 24 घंटे कामकाज नहीं करेंगे। मरीजों को डॉक्टर की सलाह के साथ ही जांच भी नहीं करा पा रहे हैं। केजीएमयू की ओपीडी में कामकाज ठप कर दिया। केजीएमयू ओपीडी में पुराने रोगी देखे जा रहे हैं। नए मरीज हलकान रहें। इनका पंजीकरण नहीं किया जा रहा है।

Also Read