T-20 World Cup : सीएम योगी ने विश्व विजेता बनने पर टीम इंडिया का किया अभिनंदन, बोले- जय हिंद

UPT | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

Jun 30, 2024 03:54

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व विजेता बनने पर टीम इंडिया का अभिनंदन किया है। एक्स पर जारी अपने बधाई संदेश में सीएम योगी ने लिखा कि 'अजेय इंडिया', भारतवासियों को हार्दिक बधाई।

Lucknow News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व विजेता बनने पर टीम इंडिया का अभिनंदन किया है। एक्स पर जारी अपने बधाई संदेश में सीएम योगी ने लिखा कि 'अजेय इंडिया', भारतवासियों को हार्दिक बधाई। विश्व विजेता भारतीय क्रिकेट टीम का अभिनंदन, जय हिंद। वहीं, दूसरी ओर यूपी पुलिस ने इस जीत पर अनोखे अंदाज में शुभकामनाएं दी। प्रदेश पुलिस के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा गया, ब्रेकिंग न्यूज : भारतीय गेंदबाजों को दक्षिण अफ्रीका का दिल तोड़ने का दोषी पाया गया। 
सजा : एक अरब प्रशंसकों का आजीवन प्यार'।

𝑩𝒓𝒆𝒂𝒌𝒊𝒏𝒈 𝑵𝒆𝒘𝒔: Indian bowlers found guilty of breaking South African hearts.

𝑺𝒆𝒏𝒕𝒆𝒏𝒄𝒆: Lifelong love from a billion fans! ❤️🏏 #INDvSAFinal#T20WorldCupFinal pic.twitter.com/UPaCzgf6vm

— UP POLICE (@Uppolice) June 29, 2024 बता दें कि भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराकर टी-20 वर्ल्ड कप-2024 का खिताब जीत लिया।  भारत ने 17 साल बाद टी-20 वर्ल्ड का खिताब जीती है। भारत ने आखिरी बार 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 176 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 169 रन बना सकी। 

Also Read