सैम पित्रोदा पर सीएम योगी का पलटवार : बोले- 'कांग्रेस की खतरनाक मंशा दिखाता है बयान', बताया देश का अपमान

UPT | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

May 09, 2024 12:47

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में एक बयान दिया है। जिसमें उन्होंने कांग्रेस के नेता सैम पित्रौदा के बयानों का जवाब दिया है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सैम...

Lucknow News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में एक बयान दिया है। जिसमें उन्होंने कांग्रेस के नेता सैम पित्रौदा के बयानों का जवाब दिया है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सैम पित्रौदा के बयान में कांग्रेस की 'बांटों और राज करो' नीति की झलक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश को 1947 में बांटने के लिए जिम्मेदारी ली थी और आज भी उसी नीति को अपनाकर देश को बांटने का प्रयास किया जा रहा है।

1947 में बांटने के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है- सीएम
बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "वे कांग्रेस के बुद्धिदाता हैं तो स्वाभाविक रूप से कांग्रेस की 'बांटों और राज करो' की जो नीति है उसी को सैम पित्रौदा आज बया कर रहे हैं... देश को 1947 में बांटने के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है... आजादी के बाद भी जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर देश को बांटने का पाप कांग्रेस ने किया है। 
 
सैम पित्रौदा का ये बयान अत्यंत निंदनीय है और कांग्रेस पार्टी को स्वयं के उन कृत्यों के लिए, जो आज वो सैम पित्रौदा के मुंह से बुलवा रही है, देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए... ये कांग्रेस की खतरनाक मंशा को दिखाता है... ये बयान भारत जैसे सनातन देश के 140 करोड़ भारतवासियों को अपमानित करने वाला है..."

सैम के इस बयान से मचा घमासान
एक पॉडकास्ट में सैम पित्रोदा ने कहा कि हम 75 साल से बहुत सुखद माहौल में रह रहे हैं, जहां कुछ लड़ाइयों को छोड़ दें तो लोग साथ रह सकते हैं। हम भारत जैसे विविधता से भरे देश को एकजुट रख सकते हैं। जहां पूर्व के लोग चीनी जैसे लगते हैं, पश्चिम के लोग अरब जैसे दिखते हैं, उत्तर के लोग गोरों और दक्षिण भारतीय अफ्रीकी जैसे लगते हैं। उन्होंने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, हम सभी बहन-भाई हैं। भारत में अलग-अलग क्षेत्र के लोगों के रीति-रिवाज, खान-पान, धर्म, भाषा अलग-अलग हैं, लेकिन भारत के लोग एक-दूसरे का सम्मान करते हैं।

जानिए कौन हैं सैम पित्रोदा
कांग्रेस के लिए सैम पित्रोदा का कद बहुत बड़ा है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जब यूपीए की सरकार थी तो मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री रहते हुए देश की नीतियां बनाने वालों में सैम पित्रोदा एक थे। वह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के दोस्त हैं। राहुल गांधी के लिए पित्रोदा ना सिर्फ अंकल सैम हैं, बल्कि उनके सलाहकार भी रहे हैं। सैम पित्रोदा को राहुल गांधी का करीबी भी माना जाता है।

Also Read