किसानों ने आवास-विकास और एलडीए के खिलाफ किया प्रदर्शन : भाकियू ने दी सीएम आवास घेरने की चेतावनी

UPT | शहीद पथ पर स्थित ट्रू वैल्यू के पास प्रदर्शन करते किसान।।

Sep 20, 2024 16:37

किसानों ने लखनऊ विकास प्राधिकरण और आवास विकास की नीतियों के खिलाफ शुक्रवार को शहीद पथ पर स्थित ट्रू वैल्यू के पास प्रदर्शन किया।

Lucknow News : किसानों ने लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) और आवास विकास की नीतियों के खिलाफ शुक्रवार को शहीद पथ पर स्थित ट्रू वैल्यू के पास प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन धर्मेंद गुट के बैनर तले काफी संख्या में किसान एकजुट हुए। किसानों ने कहा कि पैंतीस गांवों में रजिस्ट्री पर रोक लगाकर परेशान किया जा रहा है। साथ ही एलडीए में गई जमीनों का बेहद कम मुआवजा दिया जा रहा है। इन दोनों विभागों की मनमानी को बर्दास्त नहीं किया जाएगा। 

35 गावों में रजिस्ट्री पर रोक
भाकियू के पदाधिकारियों ने कहा कि लखनऊ के करीब 35 गावों में आवास-विकास और एलडीए ने रजिस्ट्री पर रोक लगाते हुए भूमि अधिग्रहण कर लिया। भूमि अधिग्रहण हो जाने के बाद किसान अब अपनी भूमि की खरीद फरोख्त नहीं कर पा रहे हैं, जिसके विरोध में  किसान लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। 



क्या बोले- किसान यूनियन के अध्यक्ष
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा आवास-विकास और एलडीए की नीतियों के खिलाफ विरोध हो रहा है। सरकार पहले तो कई वादे करती है, लेकिन फिर किसानों को टारगेट करती है। किसानों को मुआवजा नहीं मिल पा रहा है। गोसाईगंज ब्लॉक के 33 गांव लखनऊ विकास प्राधिकरण और आवस विकास में जा रहे हैं। इन गांवों का सर्किल रेट 2015 से बढ़ाया नहीं गया। जिसके चलते किसानों को मुआवजा काफी काम मिल रहा है। सरकार मुफ्त में जमीन लेना चाहती है। यदि हमारी मांगें नहीं मानी गईं तो मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे।
 

Also Read