ऑथर Mazkoor Alam

बड़ी कार्रवाई : मुख्तार के करीबी गैंगस्टर पर चला डंडा, डेढ़ करोड़ की संपत्ति जब्त

Uttar Pradesh Times | Property Sealed

Jan 12, 2024 17:52

अफरोज खान की यह संपत्ति उसकी पत्नी के नाम पर है। बाराबंकी पुलिस के अनुसार अफरोज खान मुख्तार अंसारी गिरोह का सक्रिय सदस्य है। उस पर राज्य के विभिन्न जिलों में करीब 15 मुकदमे दर्ज हैं।

लखनऊ : उत्तर प्रदेश पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए माफिया मुख्तार अंसारी के करीबी अफ़रोज़ ख़ान उर्फ चुन्नू की लखनऊ के त्रिवेणी नगर स्थित संपत्ति जब्त कर ली है। बाराबंकी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत यह कार्रवाई की है। अफरोज खान के इस संपत्ति की कीमत डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह संपत्ति अफरोज की पत्नी के नाम पर थी। बाराबंकी पुलिस के अनुसार अफरोज खान मुख्तार अंसारी गिरोह का सक्रिय सदस्य है। उस पर राज्य के विभिन्न जिलों में करीब 15 मुकदमे दर्ज हैं।

एम्बुलेंस कांड के बाद हुई कार्रवाई
बता दें कि बाराबंकी एआरटीओ ऑफिस में 21 मार्च 2013 को फर्जी दस्तावेज के आधार पर एक एंबुलेंस यूपी-एटी 7171 रजिस्टर्ड कराई गई थी। 31 मार्च 2021 को इसी एंबुलेंस का इस्तेमाल मुख्तार अंसारी को कोर्ट में पेशी के लिए ले जाने में हुआ। उस दौरान अंसारी पंजाब की रोपड़ जेल में बंद था। मामला गरमाने के बाद बाराबंकी के तत्कालीन एआरटीओ पंकज सिंह ने मऊ की डॉक्टर अलका राय के खिलाफ जालसाजी का केस बाराबंकी नगर कोतवाली में दर्ज कराया था।

Also Read