हरदोई में बाढ़ का कहर : शाहाबाद में बिजली व्यवस्था चरमराई, लाखों लोग अंधेरे में

UPT | बिजली उपकेंद्र का डीएम ने लिया जायजा।

Jul 15, 2024 00:51

हरदोई जिले के शाहाबाद में बाढ़ का असर बिजली व्यवस्था पर भी पड़ रहा है। शाहाबाद तहसील क्षेत्र में संचालित 132 केवीए उपकेंद्र में पानी भर गया है। इस कारण उससे जुड़े आठ बिजली उपकेंद्रों की आपूर्ति ठप हो गई है। क्षेत्र के 82 हजार उपभोक्ता इससे प्रभावित हो रहे हैं।

Short Highlights
  • शाहाबाद में बिजली घर में घुसा बाढ़ का पानी, 82 हजार घरों की बत्ती हुई गुल 
  • गर्रा नदी का जलस्तर बढ़ने से 132 केवीए उपकेंद्र में भरा पानी 
  • चार लाख की आबादी बिजली न मिलने से रात में जला रही दीपक
Hardoi News : उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के शाहाबाद में बाढ़ का असर बिजली व्यवस्था पर भी पड़ रहा है। शाहाबाद तहसील क्षेत्र में संचालित 132 केवीए उपकेंद्र में पानी भर गया है। इस कारण उससे जुड़े आठ बिजली उपकेंद्रों की आपूर्ति ठप हो गई है। क्षेत्र के 82 हजार उपभोक्ता इससे प्रभावित हो रहे हैं।

गर्रा नदी का जलस्तर बढ़ने से 132 केविए उपकेंद्र में भरा पानी
गर्रा नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का पानी 132 केवीए उपकेंद्र आगमपुर शाहाबाद में पहुंच गया। पानी भर जाने से उपकेंद्र की आपूर्ति बंद कर दी गई। इससे 132 उपकेंद्र से 33 केवीए पाली, आंझी, अनंगपुर, तहसील, इस्लामपुर, आलमनगर, चठिया की आपूर्ति की जाती है। 132 केवीए उपकेंद्र की आपूर्ति बंद होने से सभी आठ 33 केवीए उपकेंद्र के 82 हजार उपभोक्ताओं के घरों व प्रतिष्ठानों की बिजली गुल है।

चार लाख की आबादी बिजली न मिलने से रात में जला रही दीपक 
क्षेत्र के करीब चार लाख की आबादी प्रभावित है। लोगों को बिजली न मिलने से बाढ़ में और समस्या हो रही है। रात दीपक की रोशनी में बितानी पड़ रही है। 24 घंटे से बिजली न मिलने से मोबाइल भी जवाब देने लगे हैं।

एसडीओ शशांक मौर्या ने दी जानकारी 
एसडीओ शंशाक मौर्या ने बताया कि 132 केवीए उपकेंद्र में पानी भरने के कारण आपूर्ति बंद की गई। पानी कम होने पर उपकेंद्र का परीक्षण किया जाएगा। पैनल आदि का परीक्षण करने के उपरांत ही आपूर्ति शुरू हो सकगी। इससे बिजली आपूर्ति में समय लग सकता है।

Also Read