लखीमपुर में व्यापारी की हत्या : कमरे में बेड पर पड़ा मिला शव, हाथ-पैर बंधे थे, सामान बिखरा मिला

UPT | घटनास्थल की तस्वीर

Jul 01, 2024 01:04

लखीमपुर खीरी के सम्पूर्णानगर थाना क्षेत्र में एक खौफनाक वारदात की खबर सामने आई है। भनपुरी खजुरिया स्थित व्यवसायी कृष्ण कुमार सेठी की हत्या कर दी गई है। लूट के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।

Lakhimpur News : लखीमपुर खीरी के सम्पूर्णानगर थाना क्षेत्र में एक खौफनाक वारदात की खबर सामने आई है। भनपुरी खजुरिया स्थित व्यवसायी कृष्ण कुमार सेठी (45 वर्ष) उर्फ ​​बबलू सेठी का शव उनके कमरे में मिला। उनका शव उनके घर के एक कमरे में बिस्तर पर मिला, उनके हाथ-पैर बंधे हुए थे और मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ था। पूरे घर में सामान बिखरा मिला। लूट के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों से जानकारी ली गई और पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

सामान को कब्जे में लिया
पुलिस ने व्यापारी के घर में मौजूद सभी सामानों को कब्जे में लिया गया है। पुलिस ने उनके मोबाइल फोन, पर्स और अन्य सामान भी संदिग्ध सामग्री के रूप में संग्रहित किया है। व्यापारी के परिजनों को इस बड़ी हानि की सूचना दी गई और वे खीरी तक पहुंच गए हैं। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। 

बता दें कि व्यापारी कृष्ण कुमार की कृष्णा आयरन स्टोर नाम से मेन बाजार भनपुरी खजूरिया में दुकान है। उनके परिजन सोनीपत में रहते हैं। कृष्ण कुमार मकान में अकेले रहते थे। 

Also Read