Lakhimpur Kheri News : विवेकानंद एकेडमी में मनाया गया वेजिटेबल डे, सब्जियों की पोशाक पहने बच्चों ने जीता दिल

UPT | प्रतियोगिता में शामिल बच्चे

Sep 26, 2024 13:54

विवेकानंद एकेडमी में वेजिटेबल डे पर एक अनोखा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें नर्सरी से लेकर यू.के.जी. तक के बच्चों ने भाग लिया। बच्चे अलग-अलग सब्जियों की पोशाक पहनकर आए, जैसे गाजर, मूली, लौकी, बैंगन, गोभी आदि।

Short Highlights
  • प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया
  • स्कूल प्रबंधक और प्रिंसिपल ने बच्चों के इस स्वरूप की सराहना की 
Lakhimpur Kheri News : लखीमपुर खीरी जिले के पलियाकलां-खीरी भीरा स्थित विवेकानंद एकेडमी में वेजिटेबल डे मनाया गया। इस दौरान एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शामिल हुए नन्हे-मुन्ने बच्चे सब्जियों की वेशभूषा में पहुंचे।

बच्चों ने सभी का मन मोहा 
प्रतियोगिता में नर्सरी से लेकर यू.के.जी. तक के सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया। छोटे-छोटे बच्चे अलग-अलग सब्जियों की पोशाक पहनकर आए। कोई गाजर, कोई मूली, लौकी, बैंगन, गोभी आदि की पोशाक पहनकर आया। इन बच्चों ने सभी का मन मोह लिया।

पुरस्कार वितरण
इस दौरान बच्चों ने जिस सब्जी की ड्रेस पहनी थी, उसकी विशेषताएं भी बताईं। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। स्कूल प्रबंधक अमनदीप सिंह व प्रिंसिपल जयप्रीत कौर ने बच्चों के इस स्वरूप की सराहना की।

Also Read