BJP joining: गोसाईगंज विधायक अभय सिंह के पिता और पत्नी ने थामा भाजपा का दामन

UPT | भारतीय जानता पार्टी कार्यालय पर ज्वाइनिंग कार्यक्रम

Apr 22, 2024 12:51

भारतीय जानता पार्टी का बढ़ता कुनबा

लोकसभा चुनाव में सभी पार्टियां जोड़ तोड़ की राजनीति में जुटी है। पार्टी को मजबूत करने और विरोधी दल को कमज़ोर करने के लिए सियासी पार्टियां एक दुसरे के नेताओ को तोड़ने और अपने यहां शामिल कराने में लगी है। भारतीय जानता पार्टी लगातार दूसरे दलों के नेताओं को तोड़कर पार्टी में शामिल कराने में सबसे आगे चल रही है। सोमवार को एक बार फिर भारतीय जानता पार्टी मुख्यालय पर ज्वाइनिंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। 
  डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सोमवार को गोसाईगंज के विधायक अभय सिंह के पिता व पत्नी को बीजेपी की सदस्यता दिलाई। अभय सिंह के पिता भगवान बख्श सिंह, पत्नी सरिता सिंह भाजपा परिवार में शामिल हुए। हाल ही में अभय सिंह ने समाजवादी पार्टी के ख़िलाफ़ राज्य सभा में क्रॉस वोटिंग की थी। इसी के साथ भाजपा मुख्यालय पर ज्वाइनिंग कार्यक्रम में कई नेताओं ने भाजपा का दामन थामा। सभी नेताओ को उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भाजपा में  ज्वाइन कराया। कांग्रेस पूर्व सांसद सन्तोष सिंह ,पूर्व मंत्री चौधरी सरदार सिंह , पूर्व विधायक अशोक कुमार, पूर्व विधायक कुशल पाल सिंह , नगर पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी , बसपा के कुँवर जी , राम गोपाल राठौर , सपा के ब्रजेश कुमार यादव , शरद श्रीवास्तव ने भाजपा की सदस्यता ली। ब्रजेश पाठक ने इस दौरान कहा कि मोदी जी की नीति के चलते देश आगे बढ़ रहा है। चुनाव में हमने 10 वर्षो के कामो को जनता के सामने रखा। इंडी गठबंधन ने सिर्फ गठबंधन का ट्रैक रखा है। सपा , बसपा , कांग्रेस प्रदेश में हासिये पर है। मीडिया को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि भाजपा मुख्यालय मे राजनीतिक दलों के नेता सादस्यता ग्रहण कर रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संतोष सिंह ने आज पार्टी ज्वाइन की है। मोदी के विकसित भारत के संकल्प को लेकर हम आगे बढ़ रहे है। 2014 से 24 तक मोदी सरकार चल रही है, दुनिया ने भारत को देखा है, जो भारत कहता है वह दुनिया सुनती है। ब्रजेश पाठक ने कहा कि इंडिया गठबंधन फ्लॉप है।विरोधी लाख चाहने के बाद भी सरकार पर भष्टाचार का आरोप नहीं लगा पाए। यूपी मे भाजपा की सरकार सब देख रहे हैं।    

Also Read