Lucknow News : कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा प्रतिनिधिमंडल ने राजनाथ सिंह से की मुलाकात

UPT | Meeting with Rajnath Singh

May 20, 2024 01:24

राजनाथ सिंह ने मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल से कहा कि वे देशभर में कर्मचारियों से नियमित रूप से मिलते रहते हैं और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए बैठकें करते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए...

Short Highlights
  • पुरानी पेंशन को लेकर कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने राजनाथ सिंह से की मुलाकात 
  • आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा और न्यूनतम वेतन की नियमावली बनाने पर हुई चर्चा 

 

 Lucknow News : कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष वी.पी. मिश्रा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल में शशि कुमार मिश्रा (महासचिव), सतीश कुमार पांडे (संयोजक), गिरीश चन्द्र मिश्रा (वरिष्ठ उपाध्यक्ष, निगम कर्मचारी महासंघ), गिरजा शंकर तिवारी (अध्यक्ष, रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद), अतुल मिश्रा (महामंत्री, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश), मनोज कुमार मिश्रा (अध्यक्ष, राजकीय निगम कर्मचारी महासंघ) और घनश्याम यादव (महामंत्री) आदि शामिल थे।

 समाधान के लिए उठाए जाएंगे आवश्यक कदम
राजनाथ सिंह ने मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल से कहा कि वे देशभर में कर्मचारियों से नियमित रूप से मिलते रहते हैं और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए बैठकें करते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए समिति का गठन, आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा और न्यूनतम वेतन की नियमावली बनाने, और एनपीएस में सरकार के अंशदान में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी जैसे मुद्दों पर भी विचार किया जाएगा और समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Also Read