पंत नगर में महिलाओं का विरोध प्रदर्शन : आंख, कान, मुंह बंद कर धरने पर बैठीं, घर तोड़ने के लिए LDA ने लगाया है लाल निशान

UPT | पंत नगर में महिलाओं का विरोध प्रदर्शन

Jul 15, 2024 16:24

लखनऊ में गोमती की सहायक नदी कुकरैल के सौंदर्यीकरण के लिए अकबरनगर के बाद अब कुछ और इलाकों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जानी है। पंत नगर में घर तोड़े जाने के विरोध में महिलाएं धरने पर बैठ गई हैं। विरोध के लिए महिलाओं ने गांधीगिरी को चुना है।

Short Highlights
  • पंतनगर में महिलाओं का विरोध प्रदर्शन
  • आंख, कान, मुंह बंद कर धरने पर बैठीं
  • घर तोड़ने के लिए LDA ने लगाया है लाल निशान
Lucknow News : 'टीवी पर चलने वाली एक एड की टैगलाइन  है- अपना घर तो आखिर अपना होता है।' जिस एक घर को बनाने में इंसान पूरी जिंदगी लगा देता है, अगर एक फैसले से वह घर ही तोड़े जाने की कगार पर हो, तो परिवार की स्थिति क्या होगी, शायद इसकी कल्पना करना भी मुश्किल है। ताजा मामला लखनऊ का है। यहां पंत नगर में घर तोड़े जाने के विरोध में महिलाएं धरने पर बैठ गई हैं। विरोध के लिए महिलाओं ने गांधीगिरी को चुना है।

2000 मकानों पर लगा लाल निशान
आपको बता दें कि लखनऊ में गोमती की सहायक नदी कुकरैल के सौंदर्यीकरण के लिए अकबरनगर के बाद अब कुछ और इलाकों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जानी है। प्रशासन ने रहीम नगर, पंत नगर, इंद्रप्रस्थ नगर और अबरार नगर में मकानों को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू करने वाला है। इसके लिए करीब 2000 मकानों को चिह्नित किया गया है। अकेले पंत नगर में 800 से ज्यादा मकानों पर लाल निशान लगाया गया है।
 
आशियाना खोने का सता रहा डर
लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की आशंका के चलते निवासियों को अपना आशियाना खोने का डर सताने लगा है। जिन घरों पर लाल निशान लगा है, वह इस कोशिश में हैं कि कुछ भी करके अपने मकान को टूटने से बचा दें। पंत नगर की महिलाओं ने गांधीगिरी स्टाइल में अपना आंख, कान और मुंह बंद कर प्रदर्शन किया। महिलाओं नेक हाँ कि वह किसी भी कीमत पर अपना घर टूटने नहीं देंगी।

पात्र लोगों को मिलेगा प्रधानमंत्री आवास
यूपी सरकार ने नाला बन चुकी कुकरैल नदी को पुनर्जीवित करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए रिवर फ्रंट और नदी के किनारे वन क्षेत्र भी विकसित किया जाना है। प्राधिकरण ने इस संबंध में सर्वे कर अवैध मकानों को चिह्नित कर लिया है। वहीं LDA की तरफ से कुकरैल सौंदर्यीकरण परियोजना क्षेत्र में रहने वाले पात्र लोगों की पहचान कर उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन करने का मौका मिलेगा। जिन घरों को प्राधिकरण ने अवैध बताया है, उसमें रहने वाले लोगों ने अपने घर की दीवार पर रजिस्ट्री की कॉपी चस्पा कर दी है।

Also Read