Weather Breaking : चेतावनी! मौसम विभाग का अलर्ट, उत्तर प्रदेश में बदलेगा मौसम

UPT | symbolic image

Feb 18, 2024 13:17

अगर आपको कहीं जाने का कोई प्लान बना रहे हैं तो उसे पहले मौसम की ये खबर पढ़ें। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर बताया है कि 19 फरवरी से 22 फरवरी...

Lucknow News : अगर आप कहीं जाने का कोई प्लान बना रहे हैं तो उसे पहले मौसम की ये खबर पढ़ें। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर बताया है कि 19 फरवरी से 22 फरवरी तक उत्तर प्रदेश में मौसम बदलेगा। जिसके चलते हमे कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

मौसम विभाग का अलर्ट
आपको बता दें कि मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में आंधी पानी के साथ बिजली और ओले गिरने की चेतावनी भी जारी की है। वहीं 20 से 22 फरवरी तक राजधानी लखनऊ में भी आंधी पानी का अलर्ट घोषित किया है। साथ ही बताया मौसम में परिवर्तन का कारण पश्चिम विक्षोभ को बताया है।

प्रदेश में तापमान की जानकारी
साथ ही बताते चलें कि पिछले 24 घंटे में कानपुर नगर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और सबसे अधिक अधिकतम तापमान आगरा में 30 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Also Read