Lucknow News: नगर निगम ने हटाई अवैध डेयरी, पशुपालकों ने किया विरोध 

UPT | नगर निगम की गाड़ी में भरे गए मवेशी

Jul 08, 2024 20:30

नगर निगम जोन-पांच के गीतापल्ली वार्ड में अवैध डेयरियों पर कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा।

Short Highlights
  • कैटल कैचिंग वाहन के आगे लेटे पशुपालक
  • निगम ने मवेशी कांजी हाउस भेजे
Lucknow News: नगर निगम की टीम ने सोमवार को जोन पांच में भारी विरोध के बाद अवैध डेयरी हटाईं। इस दौरान पशुपालकों ने हंगामा भी किया मगर टीम की सख्ती से उनकी नहीं चली। जोन पांच में गीतापल्ली वार्ड में नगर निगम प्रवर्तन दल तथा कैटल कैचिंग कर्मचारियों ने पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया। यहां पर संचालित अवैध डेयरी से 40 गाय, 2 बछिया, 9 भैंसे को पकड़ा। इन्हें ठाकुरगंज कांजी हाउस भेजा गया।

कैटल कैचिंग कर्मचारियों से अभ्रदता
पशु कल्याण अधिकारी ने बताया कि पशुपालक इन पशुओं से दूध निकालने के पश्चात छोड़ दिया जाता है। इन पशुओं के द्वारा सड़क पर इधर-उधर गोबर कर गंदगी की जा रही थी और इन पशुओं से वार्ड में दहशत थी। नगर निगम द्वारा अभियान चलता देख कई पशु पालक आपने पशुओं को लेकर भागते दिखे। लेकिन कुछ पशुपालकों ने महिलाओं को आगे करके गाली-गलौज तथा पशुओं को पकड़ने में कैटल कैचिंग वाहन के आगे लेट कर विरोध जताया। डेयरी संचालकों ने टीम का घेराव की कोशिश भी की गयी। टीम ने 40 गाय, 2 बछिया, 9 भैंसे को पकड़कर कांजी हाउस भेजा।

Also Read