Raebareli News : केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन, नेताओं ने कहा- ये लोकतंत्र की हत्या...

UPT | शहीद चौक पर प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता

Mar 22, 2024 14:17

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईडी जांच को लेकर हुई गिरफ्तारी से रायबरेली के आप कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Raebareli News : शराब घोटाले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद रायबरेली में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। आप कार्यकर्ताओं ने डिग्री कॉलेज चौराहे पर शहीद स्मारक के सामने एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को समझाया कर शांत कराया।

ये तो लोकतंत्र की हत्या है
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता रामू दादा ने कहा कि कल लोकतंत्र की सरेआम हत्या हो गई। एक चुने हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया। चुने हुए मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करना सीधे-सीधे लोकतंत्र की हत्या है। चुनाव आयोग और न्याय व्यवस्था आखिर क्या कर रही है। देश तानाशाही की ओर चला गया है। सुप्रीम कोर्ट में तमिलनाडु के एक भ्रष्ट अधिकारी को जमानत दे दी जाती है। यहां का चुनाव आयोग बैठकर सिर्फ तमाशा देख रहा है। आंखें बंद किए बैठा है। केजरीवाल की गिरफ्तारी से हम कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया है, जो आगे आंदोलन का रूप लेगा। हम लोग तानाशाही देश में नहीं चलने देंगे। आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल को तत्काल रिहा करने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी है। 

Also Read