अर्जुन पासी हत्याकांड : जिला प्रशासन ने धरना प्रदर्शन पर लगाया प्रतिबंध, भीम युवा संगठन का अध्यक्ष गिरफ्तार

UPT | धरना देने के लिए एकत्रित हुए देश समाज के लोग

Sep 02, 2024 19:59

नसीराबाद में हुए अर्जुन पासी हत्याकांड के मामले में धरने को पुलिस ने अनुमति ना होने के कारण रोक दिया। रायबरेली में सोमवार पुरानी तहसील में दलित संगठन के कार्यकर्ता "जिला प्रशासन मुर्दाबाद" के नारे लगाते हुए एकत्र हुए। इन कार्यकर्ताओं का इरादा विकास भवन के सामने धरना देने का था, लेकिन पुलिस ने बिना अनुमति के धरना करने पर रोक लगा दी।

Rae Bareilly News : रायबरेली में सोमवार पुरानी तहसील में दलित संगठन के कार्यकर्ता "जिला प्रशासन मुर्दाबाद" के नारे लगाते हुए एकत्र हुए। इन कार्यकर्ताओं का इरादा विकास भवन के सामने धरना देने का था, लेकिन पुलिस ने बिना अनुमति के धरना करने पर रोक लगा दी।

अर्जुन पासी की हत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर पूर्व से निर्धारित धरना प्रदर्शन पर जिला पुलिस प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए इसे रोक दिया। लखनऊ से धरने के लिए पहुंचे राष्ट्रीय कल्याण मंच के अध्यक्ष अमोद रावत को पुलिस ने समझाकर वापस भेज दिया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति के कोई भी धरना प्रदर्शन नहीं हो सकता।

धरना प्रदर्शन शासन से बिना आदेश लिए आयोजित किया जा रहा था 
सोमवार को विकास भवन में प्रस्तावित धरना प्रदर्शन शासन से बिना आदेश लिए आयोजित किया जा रहा था, जिसके कारण रायबरेली प्रशासन ने इसे रोक दिया। इस बीच भीम युवा संगठन के कार्यकर्ताओं ने इस मामले को लेकर पूरे भारत में प्रदर्शन की तैयारी शुरू कर दी थी। इसकी सूचना मिलने पर रायबरेली जिला प्रशासन ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र भीमराज को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, भड़काऊ पोस्ट डालने के आरोप में उनके भाई शैलेंद्र कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, जो अब फरार है। 

Also Read