Raebareli News : प्रियंका गांधी ने चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मंदिर व गुरुद्वारे में किए दर्शन, महापुरुषों की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

UPT | गुरुद्वारे पहुंचीं प्रियंका गांधी।

May 19, 2024 02:56

प्रियंका गांधी ने आज चुनाव प्रचार के आखिरी दिन गुरुद्वारा व मंदिर में पहुंचकर माथा टेका और शहर के विभिन्न चौक चौराहा पर महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया…

Raebareli News : पांचवें चरण के लिए मतदान में अब मुश्किल से 48 घंटे का ही समय बचा है। आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। शाम 5:00 बजे के बाद चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा। इसी बीच कांग्रेस पार्टी की स्टार प्रचारक व महासचिव प्रियंका गांधी ने आज रायबरेली में विभिन्न चौक चौराहा पर मौजूद महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया। और मंदिर व गुरुद्वारा में जाकर दर्शन भी किये। इससे पहले प्रियंका गांधी का शहर में रोड शो प्रस्तावित था। जिसका प्रशासन की तरफ से समय कम मिलने पर इसे स्थगित कर दिया गया।

प्रचार के आखिरी दिन प्रियंका ने खूब पूजा-अर्चना की
 प्रियंका गांधी ने आज अपने कार्यक्रमों की कड़ी में सबसे पहले लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित वीरांगना झलकारी बाई चौक पर उनकी मूर्ति के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित करते हुए माल्यार्पण किया। उसके बाद सिविल लाइन स्थित सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। नेहरू क्रॉसिंग की तरफ बने स्वतंत्रता सेनानी राणा बेनी माधव की प्रतिमा पर भी प्रियंका ने माल्यार्पण किया। इसके बाद प्रियंका का काफिला रेलवे स्टेशन रोड पर मनसा देवी मंदिर पहुंचा। यहां पहुंच कर प्रियंका गांधी ने मां मनसा देवी के समक्ष पूजा अर्चना की व आशीर्वाद लिया। इसके बाद प्रियंका गांधी बगल में स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के गुरुद्वारा में पहुंचीं और माथा टेका और देश प्रदेश के कल्याण की कामना की। प्रियंका गांधी के अचानक से इस तरह से शहर भर में घूम-घूम कर महापुरुषों की प्रतिमा पर माला अर्पण करने व मंदिर व गुरुद्वारा में पूजा करने की जानकारी ज्यादा लोगों को नहीं थी। प्रियंका जब सड़कों पर निकली तो मीडिया कर्मियों ने उन्हें घेर लिया। लेकिन उनके सिक्योरिटी के लोगों ने मीडिया को आगे कवरेज करने से भी रोक दिया।

Also Read