Raebareli News : भूपेंद्र चौधरी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, राहुल गांधी को कहा सीजनल लोग

UPT | भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी

May 07, 2024 22:56

पाँचवे चरण के लोकसभा चुनाव को धार देने के लिए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी आज रायबरेली पहुँचे। बीजेपी जिला कार्यालय में आयोजित लोकसभा संचालन समिति की बैठक में कार्यकर्ताओं को जीत के चुनावी टिप्स दिए।

Loksabha Election 2024 : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने मंगलवार शाम भाजपा जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान भूपेंद्र चौधरी ने कार्यकर्ताओं को चुनाव में सक्रियता से काम करने के दिशा निर्देश दिए। बूथ स्तर पर किस प्रकार से पार्टी की नीतियों को पहुंचना है, इस पर रणनीति तैयार की गई।

प्रदेश से पलायन कर चुकी है कांग्रेस
मीडिया से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी सीजनल लोग है। कांग्रेस पार्टी प्रदेश से पलायन कर चुकी है। इनसे पूछो कि अमेठी हारने के बाद कभी वहां गए क्या। इनकी माता जी इलेक्शन जीतने के बाद कभी आई क्या? इनकी उपलब्धि क्या है। लोगों ने क्षेत्र के लिए क्या किया है। किसी के सुख में दर्द में, अच्छे में बुरे में इनकी उपस्थित रही है क्या? पूरे प्रदेश के साथ सत्य रायबरेली की जनता मन बना चुकी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प के साथ सब लोग खड़े हैं। 

2017 की फिल्म फेल हो चुकी है
राहुल और अखिलेश के साथ आने पर चुटकी लेते हुए चौधरी ने कहा कि 2017 की फिल्म फेल हो चुकी है, इसे कोई नही देख रहा है। जनता  इन लोगों को 2017, 2019 व 2022 में तो नकार ही चुकी है। 2024 में भी नकार देगी। पार्टी में भीतरघात के सवाल पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक परिवार है। हम सभी लोगों को साथ लेकर चलते हैं। यह लोग भ्रम फैला रहे हैं।
 
घर-घर तक लोगों के बीच जा रहे हैं
भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री के 10 वर्ष के कार्यकाल को लेकर हमने जो काम किए हैं उन कामों का लेखा जोखा लेकर हम प्रदेश भर में जनता के बीच जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता लगातार अपने कार्यक्रम व अभियानों के माध्यम से गरीब कल्याण की योजनाओं को बता रहा है। घर-घर तक हम लोगों के बीच जा रहे हैं।


 

Also Read