यूपी एटीएस की बड़ी सफलता : ISI एजेंट लखनऊ से गिरफ्तार, पाकिस्तानी महिला को दे रहा था यह जानकारी

UPT | ISI एजेंट लखनऊ से गिरफ्तार

May 19, 2024 20:17

यूपी एटीएस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी (ISI) के लिए जासूसी कर रहे युवक राम सिंह को गिरफ्तार किया है। रविवीर को गिरफ्तार हुआ युवक गोरखपुर के ग्राम रमवापुर थाना पिपराइच का रहने वाला है...

Lucknow News : यूपी एटीएस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी (ISI) के लिए जासूसी कर रहे युवक राम सिंह को गिरफ्तार किया है। रविवीर को गिरफ्तार हुआ युवक गोरखपुर के ग्राम रमवापुर थाना पिपराइच का रहने वाला है। पकड़े गए युवक के मोबाइल से और भी लोगों की जानकारी प्राप्त हुई है। जानकारी के मुताबिक इसमें एक महिला भी शामिल है। यूपी एटीएस का दावा है कि जल्दी ही सबको गिरफ्तार किया जाएगा।

युद्धपोतों की तस्वीरें और नौसेना बेस का वीडियो भेजा
यूपी एटीएस को मिला जानकारी के अनुसार युवक पाकिस्तानी एजेंट को भारतीय नौसेना के कई युद्धपोतों की तस्वीरें और नौसेना बेस का वीडियो बनाकर भेज रहा था। युवक गोवा शिपयार्ड नेवल बेस में पार्ट टाइम नौकरी कर रहा था। वह भारतीय नौसेना के युद्धपोतों में इन्सुलेशन लगाने का काम करता था। एटीएस को उसके मोबाइल और बैंक खाते से इसमें और लोगों के शामिल होने की जानकारी मिली है। यूपी एटीएस का कहना है कि जल्द ही उन सबको गिरफ्तार किया जाएगा।

पाकिस्तानी महिला के संपर्क में था युवक
पूछताछ में पता चला कि राम सिंह पिछले तीन साल से फेसबुक और व्हाट्सऐप पर कीर्ति नाम की युवती के संपर्क में था। पाकिस्तानी जासूस महिला को नौसेना और सेना की कई गोपनीय सूचनाएं दे रहा था। इसके लिए महिला पैसों का लालच देती थी। राम सिंह के खाते में अचानक से भारी मात्रा में पैसे ट्रांसफर होने लगे थे।

यह सब किया बरामद
आरोपी राम सिंह गोरखपुर के थाना पिपराइच का रहने वाला है। राम सिंह कई अन्य जासूसों को भी पैसे भेजता था। एटीएस ने उसके पास से एक मोबाइल, 1 पैन कार्ड, 1 आधार कार्ड, 1 वोटर आईडी और कैश बरामद किया गया है

Also Read