Raebareli News : पारदी गिरोह का भंडाफोड़, घर-घर जाकर रेकी करती थी चूड़ी बेचने वाली महिलाएं, आठ गिरफ्तार

UPT | गिरफ्तार किए गए पारदी गैंग के लोग

Sep 26, 2024 20:00

मध्य प्रदेश के पारदी गिरोह के 8 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस गिरोह में महिलाएं भी शामिल थी जो चूड़ियां बेचने का काम करते-करते घरों...

Raebareli News : अगर आप के गांव में कोई चूड़ी पहनाने वाली महिला फेरी करते हुए आए तो होशियार रहिये। चूड़ी बेचने वाली यह महिलाएं दतिया के पारदी गैंग की सदस्य हो सकती है।



पुलिस ने इसी गैंग के आठ सदस्यों को पकड़ा है, जिन्होंने पांच थाना क्षेत्र में सात चोरियों और टप्पेबाज़ी की घटनायें स्वीकार की हैं। चूड़ियाँ पहनाने वाली यह महिलाएं आप के घर की पूरी भौगोलिक स्थिति अपने दिमाग में उकेर लेती हैं, फिर चोर गैंग को सटीक जानकारी देती हैं। पुलिस के मुताबिक मध्य प्रदेश के दतिया के रहने वाले चोरों का यह गैंग पारदी गैंग के नाम से संचालित है। पुलिस पिछले दिनों लालगंज थाना इलाके में ज्वेलरी शॉप से बैग लेकर भागे टप्पेबाज़ों की तलाश में जुटी थी। तभी यह गैंग पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने इस गैंग के कब्ज़े से अवैध तमंचे व अपराध के लिए इस्तेमाल होने वाली बैकों समेत चोरी का सामान व नगदी बरामद की है।

नोटों से भरा बैग लेकर भागे थे 
संजीव कुमार सिन्हा एडिशनल एसपी ने बताया कि चूड़ियों की फेरी लगाने वाली महिलाएं घर-घर में जाकर रेकी किया करती थी। वह एक गुप्त भाषा में आवाज निकालकर अपने पुरुष सदस्य को बता दिया करती थी। मोटरसाइकिल से पुरुष उसे घर में जाकर चोरी को अंजाम दिया करते थे। मूल रूप से लालगंज में गैंग के तीन लोग ने नोटों से भरा बैग लेकर भागे थे। एसओजी और लालगंज पुलिस ने तीनों को पकड़ा तो उनकी सहायता से पूछताछ में उनके गिरोह के अन्य सदस्य को भी हमने गिरफ्तार कर लिया है। इन्होंने लालगंज, सरेनी गदागंज, बछरावां और सलोन थाना क्षेत्र में चोरियों का अंजाम दिया था। यह गिरोह मध्यप्रदेश के जनपद कटनी व दतिया का रहने वाला है जो दूसरे प्रदेश के जिलों में जाकर अपराध को अंजाम देते हैं। फिर वापस अपने प्रदेश में चले जाते थे।अन्य शहरों में इनके आपराधिक रिकॉर्ड तलाशे जा रहे है ।

मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं लोग
इसमें महिला सदस्य भी शामिल है। जो चोरी के माल को विशेष प्रकार के वस्त्र के अंदर छुपा के रखते थे। जिनकी तलाश की जा रही है। पकड़े गए आठ लोग अभिषेक मोगिया, राजीव मोगिया, कोहिनूर मोगिया, गुल्लू मोगिया, नीतीश मोगिया, सुजीत मोगिया, जीतू मोगिया व इन्कु मोगिया सभी जनपद दतिया मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं।

Also Read