Raebareli News : हिंदू विरोधी संगठन के साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं राहुल गांधी : स्मृति ईरानी

UPT | मीडिया को सम्बोधित करती सांसद स्मृति ईरानी

Apr 08, 2024 16:14

अमेठी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सांसद स्मृति ईरानी ने आज राहुल गांधी पर हमला बोलते कहा कि राहुल गांधी हिंदू विरोधी संगठन पीएफआई के साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं जोकि हिंदुओं के कत्लेआम की सूची तैयार कर रहा है।

Raebareli News : अमेठी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री व सांसद स्मृति ईरानी आज साेमवार को अमेठी लोकसभा के सलोन ब्लाक क्षेत्र पहुंची। इस दौरान स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। कहा कि- वायनाड में पीएफआई संगठन के सहयोग से राहुल गांधी चुनाव लड़ रहे हैं जोकि वहां पर हिंदुओं के कत्ल की सूची बना रहा है। अमेठी की जनता ने 15 साल गांधी को ढोया है जिसमें 10 साल कांग्रेस की केंद्र में व सपा की प्रदेश में सरकार थी तब तो राहुल गांधी अमेठी के लिए कुछ कर नहीं पाए। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता के लाभ के लिए तरह-तरह की योजनाएं दी हैं जो उजागर है। स्मृति ने कहा कांग्रेस बनाम कांग्रेस चल रहा है। कांग्रेस में ही दो फाड़ है। जिसमें एक धड़ा चाहता है कि राहुल गांधी को कांग्रेस के नेतृत्व से मुक्ति दिलवाएं। स्मृति ईरानी ने राहुल, कांग्रेस व अखिलेश पर भी जमकर निशाना साधा।

अमेठी की जनता जानती है कि अमेठी से कोई गांधी परिवार का ही मैदान में आएगा
स्मृति ईरानी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जानते हैं कि अमेठी से गांधी परिवार से कोई चुनाव लड़ने आएगा। प्रश्न उठता है अमेठी लोकसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 19 लाख नागरिकों को राशन भिजवाते हैं। गांधी खानदान नरेंद्र मोदी का खिलाफत करते हैं। 19 लाख नागरिक जो नरेंद्र मोदी की सरकार के चलते मुफ्त का राशन पाते हैं गांधी परिवार का ऐसे परिवारों को क्या संदेश है। नरेंद्र मोदी 4 लाख 20 हजार लोगों को सालाना बैंक खाते में 6000 दिलवा रहे हैं। यह लोग 977 करोड़ रुपये अपने बैंक खाते में पा चुके हैं। राहुल गांधी अब अमेठी को नहीं वायानाड को अपना परिवार घोषित कर चुके हैं। यह सुना था कि लोग अपना रंग बदलते हैं यह पहली बार सुना है कि व्यक्ति अपना परिवार भी बदलता है। कांग्रेस के नेता ने कहा था कि वायानाड के लोग ज्यादा वफादार हैं। इसलिए राहुल गांधी ने वायनाड को चुना। तो अमेठी का वफा का क्या जिन्होंने 15 साल एक सांसद को ढोया जिसने कुछ नहीं किया।

Also Read