लोकसभा चुनाव : कांग्रेस में शामिल हुए स्वामी प्रसाद के बेटे उत्कृष्ट, रायबरेली में प्रियंका गांधी ने किया स्वागत

UPT | प्रियंका और उत्कृष्ट

May 18, 2024 10:32

विधायक मनोज पांडेय के बीजेपी में शामिल हो गए हैं। जिसके बाद प्रियंका ने रायबरेली लोकसभा के तहत ऊंचाहार से विधानसभा चुनाव लड़ने वाले उत्कृष्ट को कांग्रेस में शामिल करा लिया है।

RaeBareli News : उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) के बेटे उत्कृष्ट मौर्य (Utkrisht Maurya) ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। पार्टी में जॉइन कराते हुए प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने उनका स्वागत किया है। बता दें कि स्वामी प्रसाद के साथ ही उनके बेटे उत्कृष्ट ने भी कुशीनगर सीट से लोकसभा चुनाव के लिए निर्दलीय नामांकन किया था। हालांकि, बाद में उन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिया था।

ऊंचाहार सीट से लड़ चुके हैं चुनाव
बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्य काफी समय से अपने बेटे को राजनीति में जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं। वह अपने बेटे को दो बार बहुजन समाज पार्टी से यूपी की ऊंचाहार विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा चुके हैं लेकिन दोनों बार उत्कृष्ट मौर्य को हार का ही सामना करना पड़ा था।  2022 विधानसभा चुनाव के समय स्वामी प्रसाद तीसरी बार सपा के टिकट पर अपने बेटे को ऊंचाहार से चुनाव लड़ाने चाहते थे। लेकिन सपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया।

राहुल के मिल सकती है मजबूती
अखिलेश यादव ने मनोज पांडेय पर भरोसा जताते हुए उन्हें चुनावी मैदान में उतारा था। लेकिन, विधायक मनोज पांडेय के बीजेपी में शामिल हो गए हैं। जिसके बाद प्रियंका ने रायबरेली लोकसभा के तहत ऊंचाहार से विधानसभा चुनाव लड़ने वाले उत्कृष्ट को कांग्रेस में शामिल करा लिया है। मौर्या परिवार के साथ आने से राहुल गांधी के चुनाव में मदद मिलने की संभावना है।

Also Read