Raebareli News : जिला अस्पताल की लापरवाही से गई महिला की जान!

UPT | अस्पताल में परिजन हंगामा करते हुए

Feb 15, 2024 18:14

रायबरेली में जिला अस्पताल प्रशासन की लापरवाही से एक महिला की मौत हो गई है। जिसके बाद उसके परिजनों ने महिला की मौत पर अस्पताल में...

Raebareli News : रायबरेली में जिला अस्पताल प्रशासन की लापरवाही से एक महिला की मौत हो गई है। जिसके बाद उसके परिजनों ने महिला की मौत पर अस्पताल में बहुत हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँच गई थी। परिजनों ने इमरजेंसी डॉक्टर पर ड्यूटी पर न रहने का आरोप लगाते हुए ड्यूटी डॉक्टर की लापरवाही से महिला की मौत होने की बात भी कही। 

यह है मामला 
जानकारी के अनुसार एक गंभीर हालत में आई महिला को देखने एक घंटे तक अस्पताल का कोई भी चिकित्सक नहीं पहुंचा। नतीजा यह निकला कि उस महिला की मौत हो गई। इस सूचना पर परिजनों ने जिला अस्पताल पर गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा भी किया। अस्पताल प्रशासन ज़िम्मेदारी से पल्ला झाड़ता रहा और लगातार ड्यूटी का दबाव होने की बात कहता रहा। वहीं ड्यूटी डॉक्टर अतुल पांडे का कहना है कि एक महिला अस्पताल में सिरियस हालत में एडमिट हुई थी। उसकी पल्स रेट काफी हाई थी। उसे उपचार दिया जा रहा था लेकिन उसे बचाया नही जा सका।

Also Read