Lucknow News : इस दिन निकलेगा चुप ताजिया का जुलूस, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये ट्रैफिक एडवाइजरी

UPT | शिया समुदाय का निकाला जाने वाला जुलूस

Sep 11, 2024 15:07

यातायात पुलिस ने जानकारी दी है कि चंद्र दर्शन के अनुसार इस्लामिक माह की 8वीं रवी-उल-अव्वल (चुपताजिया) का त्यौहार गुरुवार को मनाया जाएगा। इसके चलते यातायात के सुगम संचालन के लिए 12 सितंबर को सुबह 4 बजे से जुलूस समाप्त होने तक आवश्यकतानुसार यातायात डायवर्जन व्यवस्था शहर की सड़कों पर रहेगी।

Lucknow News : शिया समुदाय का इमाम हुसैन की याद में मनाए जाने वाले मोहर्रम के गम का 12 सितंबर को आखिरी दिन है। लखनऊ में मजलिस और मातम का दौर दो महीने आठ दिन तक मनाया जाता है। इस्लामिक कैलेंडर के पहले महीने मोहर्रम की पहली तारीख से शुरू हो कर रबी उल अव्वल की आठ तारीख तक शोक मनाया जाता है। रबी उल अव्वल की आठ तारीख को शिया समुदाय आखिरी जुलूस यानी चुप ताजिया निकाला जाता है। इसको लेकर लखनऊ शहर में यातायात डाइवर्जन किया जाएगा।

सुबह 4 बजे से रहेगा यातायात डायवर्जन
यातायात पुलिस ने जानकारी दी है कि चंद्र दर्शन के अनुसार इस्लामिक माह की 8वीं रवी-उल-अव्वल (चुपताजिया) का त्यौहार गुरुवार को मनाया जाएगा। इस अवसर पर जुलूस सुबह लगभग 6 बजे नाजिम साहब इमामबाड़े से प्रारम्भ होकर विक्टोरिया स्ट्रीट, अकबरी गेट, नक्खास तिराहा, बिल्लौचपुरा से मुड़कर टुडियागंज ढाल, गिरधारी सिंह इंटर कॉलेज मंसूर नगर तिराहा होते हुये रोजा-ए-काजमैन थानाक्षेत्र सआदतगंज पर पहुंचकर समाप्त होगा। इसके चलते यातायात के सुगम संचालन के लिए 12 सितंबर को सुबह 4 बजे से जुलूस समाप्त होने तक आवश्यकतानुसार यातायात डायवर्जन व्यवस्था शहर की सड़कों पर रहेगी।

इन सड़कों पर रहेगा कल डायवर्जन
  • मेडिकल क्रास (कमला नेहरू) चौराहा से कोई भी यातायात अकबरी गेट-नक्खास की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात मेडिकल कालेज या कोनेश्वर होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
  • नक्खास से कोई भी यातायात मेडिकल क्रास (कमला नेहरू) चौराहा-टुड़िया गंज की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात यहियागंज, रकाब गंज होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
  • मेफेयर तिराहा-अकबरी गेट तिराहा से किसी भी प्रकार का यातायात नक्खास-विक्टोरिया स्ट्रीट की ओर नहीं जा सकेगा।
  • टुड़ियागंज से किसी भी प्रकार का यातायात गिरधारीलाल इंटर कालेज की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात बाजारखाला, लालमाधव होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
  • मंसूरनगर तिराहा से किसी भी प्रकार का यातायात टुड़ियागंज-टापेवाली गली की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात कश्मीरी मोहल्ला होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
  • रोजा ए काजमैन तिराहा से किसी भी प्रकार का कोई यातायात मंसूर नगर तिराहा की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात हरदोई-कैम्पवेल रोड होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
  • लाल माधव तिराहा (हैदरगंज) से नक्खास की ओर किसी प्रकार का यातायात नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात ऐशबाग, नाका होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
  • रकाबगंज पुल से किसी भी प्रकार का यातायात याहियागंज होते हुये नक्खास की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात मेडिकल कालेज, नाका होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

Also Read