Sitapur Loksabha Seat : कांग्रेस ने सीतापुर सीट पर दर्ज की जीत, जानिए कौन है  भाजपा के राजेश वर्मा को हराने वाले राठौर 

UPT | Rakesh Rathore

Jun 04, 2024 19:38

सीतापुर की सीट  कांग्रेस के हिस्से में आई थी। राकेश राठौर को 5 लाख 31 हजार 138 वोट मिले। वहीं भाजपा के दो बार के सांसद राजेश वर्मा 4 लाख 41 हजार 497 मत मिले...

Sitapur News : उत्तर प्रदेश की सीतापुर लोकसभा पर कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज की है। यहां इस बार इंडी गठबंधन ने झंडा बुलंद कर लिया। कांग्रेस प्रत्याशी राकेश राठौर ने 89 हजार वोट से जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने बीजेपी के राजेश वर्मा को परास्त कर दिया है।

ऐसा रहा मुकाबला
सीतापुर की सीट  कांग्रेस के हिस्से में आई थी। राकेश राठौर को 5 लाख 31 हजार 138 वोट मिले। वहीं भाजपा के दो बार के सांसद राजेश वर्मा 4 लाख 41 हजार 497 मत मिले। कांग्रेस की जीत का मार्जिन 89 हजार 641 रहा। तीसरे नंबर पर बसपा कैंडिडेट महेंद्र सिंह यादव रहे, जिनके खाते में 99 हजार 364 मिले हैं।

विधायक से सांसद तक का  सफर किया पूरा
साल 2017 में भाजपा विधायक रहे  राकेश राठौर ने इस बार कांग्रेस का दामन थामा और कांग्रेस ने सीधे लोकसभा का टिकट दे दिया। लोकसभा का चुनाव लड़े और जीतकर सांसद भी बन गए।

विवादों में रहे राठौर 
2023 में, राकेश राठौर खुद एक बड़े विवाद का विषय बन गए, जब एक वीडियो सामने आया जिसमें उनके बेटों, उनके ड्राइवर और गनर ने दो महिलाओं पर हमला किया और उनके कपड़े फाड़ दिए, उनके खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

Also Read